अध्यात्म

Mata Parvati Mantra: सावन शिवरात्रि पर करें माता पार्वती के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, पूरी होगी हर मुराद

Mata Parvati Mantra: सावन के महीने में शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है। सावन में शिव और शक्ति की पूजा साथ- साथ करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। यहां पढ़ें माता पार्वती के शक्तिशाली मंत्र।

Image

Mata Parvati Mantra

Mata Parvati Mantra: माता पार्वती के मंत्रों का जाप करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। सावन के महीने में शिव के संग- संग शिव परिवार की पूजा का भी खास महत्व है। इस महीने में शिव और पार्वती की पूजा सच्चे मन से करने से साधक की सारी बाधा समाप्त होती है और उसके सारे काम बनने लगते हैं। सावन का महीना ही वो खास महीना माना जाता है। जब शिव और पार्वती का मिलन हुआ था। यदि किसी के विवाह में देरी आ रही है तो वो सावन के महीने में माता पार्वती के इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यहां देखें मां पार्वती के शक्तिशाली मंत्र।

Mata Parvati Mantra (माता पार्वती के शक्तिशाली मंत्र)

पार्वती सिद्ध मंत्र

ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः और ऊँ पार्वत्यै नमः ।

मनपसंद वर की प्राप्ति के लिए

हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।

तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

कार्य सिद्धि के लिए

ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती ममं कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।

पार्वती गायत्री मंत्र

"ॐ गौरी देव्यै च विद्महे, कामराजाय धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।"

शिव शक्ति को प्रसन्न करने के लिए

ऊँ साम्ब शिवाय नमः’

’’ऊँ पार्वत्यै नमः

माता पार्वती के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से साधक की हर इच्छा की पूर्ति होती है। सावन महीने में इन मंत्रों के जाप से शुभ फल मिलता है और कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article