शुरू हो गए इन 5 राशियों के अच्छे दिन, नक्षत्र परिवर्तन कर गए मंगल
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 29, 2026, 10:45 AM IST
Mangal Gochar 2026: 29 जनवरी की सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ने मकर राशि में रहते हुए श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ होगा, तो कुछ को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को मंगल के गोचर से नुकसान होगा और किनको लाभ होगा?
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन चमकाएगा किस्मत
Mangal Gochar 2026: 29 जनवरी 2026 को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में रहते हुए श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। मंगल यहां उच्च स्थिति में हैं और श्रवण नक्षत्र ज्ञान, अनुशासन, सीखने और सही फैसलों से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में यह गोचर मेहनत, करियर, फैसले और लक्ष्य को लेकर कई राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
मेष राशि
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और अब कर्म भाव से जुड़े क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं। जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी लेकिन उसी के साथ पहचान और सम्मान भी मिलेगा। बिजनेस में पुराने फैसलों का अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चने चढ़ाएं।
वृषभ राशि
भाग्य भाव से मंगल का गोचर आपके लिए ग्रोथ और अवसर लेकर आएगा। करियर में नई दिशा मिलेगी। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है।
उपाय: किसी मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि
यह गोचर आर्थिक मामलों को मजबूत करेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा। जॉब में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: मंगलवार को मसूर दाल का दान करें।
कर्क राशि
मंगल आपके लिए संबंधों और पार्टनरशिप को मजबूत कर रहे हैं। बिजनेस में सहयोग मिलेगा। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतर होगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर चढ़ाएं।
सिंह राशि
काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
उपाय: मंगलवार को लाल वस्त्र पहनकर हनुमान चालीसा पढ़ें।
कन्या राशि
मंगल का यह गोचर क्रिएटिविटी, लव लाइफ और बच्चों से जुड़े मामलों में सकारात्मक रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को स्टेशनरी या किताब दान करें।
तुला राशि
घर, प्रॉपर्टी और पारिवारिक मामलों में सुधार होगा। जो लोग मकान या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
उपाय: मंगलवार को गाय को रोटी खिलाएं।
वृश्चिक राशि
मंगल आपके स्वामी हैं और यह गोचर आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटे सफर फायदेमंद रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
धनु राशि
आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा देगा।
उपाय: मंगलवार को लाल चंदन का तिलक लगाएं।
मकर राशि
मंगल आपकी ही राशि में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह समय आपके लिए सबसे मजबूत है। करियर में बड़ा ब्रेक मिल सकता है। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
उपाय: किसी गरीब को लाल दाल दान करें।
कुंभ राशि
यह गोचर आपको अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाएगा। पुराने तनाव कम होंगे। जॉब में बैक-एंड मेहनत रंग लाएगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।
मीन राशि
मंगल का यह गोचर लाभ और नेटवर्किंग बढ़ाएगा। दोस्तों और सहयोगियों से फायदा मिलेगा। जॉब और बिजनेस दोनों में स्थिति बेहतर होगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।