अध्यात्म

Mahashivratri Upay 2024: विवाह में आ रही है अड़चन तो महाशिवरात्रि पर आजमाएं ये उपाय, शादी के बनने लगेंगे योग

Mahashivratri Upay For Marriage (महाशिवरात्रि पर विवाह हेतु उपाय): अगर शादी नहीं हो पा रही है या आपके दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि पर ये विशेष उपाय जरूर आजमाएं।

Image

Mahashivratri Upay For Marriage

Mahashivratri Upay For Marriage (महाशिवरात्रि पर विवाह हेतु उपाय): हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति सच्चे मन से महाशिवरात्रि का व्रत रखता है उसके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा जिन लोगों की शादी नहीं हो पा रही है उनके लिए भी ये व्रत शुभ फलदायी साबित होता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस महाशिवरात्रि पर कुछ विशेष उपायों को करके आप वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं। यहां देखें महाशिवरात्रि के उपाय।

Mahashivratri Upay For Marriage

1-शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर गाय के दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। यदि मंदिर में संभव न हो तो घर पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें।

2-श्री रामचरितमानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह का पाठ करें।

3-श्री रामचरित मानस में वर्णित सीता राम विवाह प्रसंग की सुंदर कथा का पाठ या श्रवण करें।

4-शिव जी को कागभुशुण्डि रामायण जो कि मानस के उत्तरकाण्ड में वर्णित है उसको संकल्पित करके उसका सुंदर गायन करें।

5-पूरे 24 घंटे का अखंड दीप घर के मंदिर में शिव प्रतिमा के सामने रखें।

6-108 बेल पत्र पर राम राम लिखकर मंदिर में स्थित शिवलिंग पर विवाह का संकल्प लेकर अर्पित करें।

7-भगवान शिव बहुत ही भोले हैं। वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।माता पार्वती शक्ति की देवी हैं। यदि इस पावन अवसर पर शिव पूजा के साथ साथ दुर्गासप्तशती का पाठ भी किया जाय तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः इस दिन विवाह का संकल्प करके दुर्गासप्तशती का पाठ करें विशेषकर सिद्धि कुंजिकास्तोत्र का तो 18 बार पाठ करें।

8-शिवरात्रि का निराजल व्रत रखें।

इस प्रकार इतना उपाय करने से भगवान शिव तथा माता पार्वती के आशीर्वाद से विवाह होगा तथा वैवाहिक जीवन भी सफल रहेगा।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article