Maharaja Agrasen Jayanti 2025 Date (महाराजा अग्रसेन जयंती कब है 2025 में): महाराजा अग्रसेन को श्री राम का वंशज और अग्रवाल, अग्रोहा समाज का पूर्वज माना जाता है। मान्यता है कि उनके कुल की प्रमुख देवी लक्ष्मी महालक्ष्मी थीं, जिनकी ओर से राजा और उनके वंशजों को सदैव समृद्ध रहने का वरदान दिया गया है। यह भी माना जाता है कि महाराजा अग्रसेन का जन्म द्वापर युग के अंत व कलयुग के प्रारंभ में हुआ था। इस तरह उनको भगवान श्री कृष्ण का समकालीन माना गया है।
महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में कब है
महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में 22 सितंबर को सोमवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाराजा अग्रसेन जयंती की तिथि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रहती है। इस तरह यह शारदीय नवरात्र के पहले दिन मनाई जाती है।
महाराजा अग्रसेन कौन थे
महाराजा अग्रसेन को अग्रवाल और अग्रहरि समुदायों का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने व्यापारियों के शहर अग्रोहा की स्थापना की थी। मान्यता है कि उनके वंश में 18 गोत्र और 18 पुत्र हुए, जिनसे अग्रवाल समाज की स्थापना हुई है। महाराजा अग्रसेन के गुरु का नाम मुनि तांडव्य बताया जाता है। महाराजा अग्रसेन को उदार और दयालु राजा कहा जाता है। उन्होंने पशु बलि की परंपरा बंद की थी। साथ ही समाज में बराबरी की व्यवस्था को भी लागू किया था।
