अध्यात्म

Maha Shivratri 2024 Date: आज है मासिक शिवरात्रि, जानिए कब मनाई जाएगी महा शिवरात्रि

Maha Shivratri 2024 Date: आज मासिक शिवरात्रि व्रत है और अगले महीने महा शिवरात्रि व्रत पड़ेगा। हिंदू धर्म में महा शिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। जानिए इस साल महा शिवरात्रि कितनी तारीख को है।

Image

Maha Shivratri 2024 Date

AMMaha Shivratri 2024 Date And Time (महा शिवरात्रि 2024 कितनी तारीख को है): आज यानी 8 फरवरी 2024 को माघ महीने की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) मनाई जा रही है। तो 8 मार्च को महा शिवरात्रि मनाई जाएगी। वैसे तो साल में 12 शिवरात्रि आती है। लेकिन सभी में फाल्गुन मास में पड़ने वाली महाशिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान पूजा-अर्चना करते हैं। जानिए महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

Maha Shivratri 2024 Date (2024 में महा शिवरात्रि कब है)

इस साल महा शिवरात्रि व्रत 8 मार्च 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा। महा शिवरात्रि की चतुदर्शी तिथि 8 मार्च की रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 9 मार्च की शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगी।

Maha Shivratri 2024 Shubh Muhurat (महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 2024)

निशिता काल पूजा समय - 12:07 AM से 12:56 AM, मार्च 09

9 मार्च को, शिवरात्रि पारण समय - 06:37 AM से 03:29 PM

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:25 PM से 09:28 PM

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:28 PM से 12:31 AM, मार्च 09

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:31 AM से 03:34 AM, मार्च 09

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:34 AM से 06:37 AM, मार्च 09

Maha Shivratri Vrat Vidhi In Hindi (महा शिवरात्रि व्रत विधि)

महा शिवरात्रि के एक दिन पहले यानी त्रयोदशी के दिन भक्तों को केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। फिर शिवरात्रि के दिन सुबह नित्य कर्म करने के बाद पूरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। फिर पूरे दिन उपवास रखना चाहिए। इस दिन भक्तों को शाम में फिर से स्नान करके ही पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। शिव भगवान की पूजा रात के समय करें और अगले दिन स्नानादि के बाद अपना व्रत तोड़ें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article