अध्यात्म

Magh Purnima Rashi Anusar Upay: मिलेगी मनचाही सफलता और खुशियां, माघ पूर्णिमा पर जानिए राशि अनुसार प्रभावी उपाय

  • Authored by: Srishti
  • Updated Feb 1, 2026, 06:44 AM IST

Magh Purnima Rashi Anusar Upay: आज माघ पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन स्नान-दान करने से सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं और साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है। इस दिन राशि के अनुरुप कुछ उपाय भी किए जाते हैं। आज हम आपको माघ पूर्णिमा में राशि के अनुसार किए जाने वाले उपाय ही बता रहे हैं।

माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार प्रभावी उपाय (pc: canva)

माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार प्रभावी उपाय (pc: canva)

Magh Purnima Rashi Anusar Upay: दिनांक 01 फरवरी 2026 यानी आज के दिन माघ पूर्णिमा है। माघ बहुत ही पवित्र माह है। पूर्णिमा को माता दुर्गा जी की उपासना करें।इस दिन पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा को गंगा, संगम या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। चंद्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए आज की रात्रि विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। श्री विष्णुसहस्रनाम के साथ श्री सूक्त का पाठ भी आवश्यक है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार आज माघ पूर्णिमा को यश व पुण्य करने के सरल उपाय-

माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार प्रभावी उपाय-

मेष

भगवान विष्णु जी की पूजा करें। श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ का दान करें। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। तिल के लड्ड़ू का दान करें।

वृष

श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चावल तथा चीनी का दान करें। गोशाला में गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन

श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग की दाल का दान करें गरीबों में कम्बल का दान करना लाभकारी है। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क

शिव उपासना करें। आज से शिवपुराण का पाठ दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अपने वजन के बराबर चावल का दान करें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

सिंह

सूर्योपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें। तिल व चावल का दान करें।

कन्या

श्री विष्णु उपासना करें। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। कम्बल दान करें। बुध व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। गाय को पालक खिलाएं।

तुला

श्री सूक्त का पाठ करें। श्री विष्णु पूजा करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक

मंगल के बीज मंत्र का जप करें। बजरंगबाण का पाठ करें।सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। अन्न का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

धन

गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर

शनि व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। कम्बल का दान करें। पीपल को जल दें व उनकी सात परिक्रमा करें।

कुंभ

गंगा स्नान करें। हनुमान चालीस का पाठ करें। तिल का दान करें।गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

मीन

सूर्य और गुरु के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का भी जप करें। सुंदरकांड का पाठ करें। गंगा स्नान करें।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article