अध्यात्म

Magh Purnima 2024 Date: माघ पूर्णिमा कब है 2024, नोट कर लें सही तारीख व मुहूर्त

Magh Purnima 2024 Date: माघ पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इसे माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यहां जानिए 2024 में माघ पूर्णिमा कब है।

Image

Magh Purnima Kab Hai 2024

Magh Purnima 2024 Date And Time: हिंदू पंचांग अनुसार माघ पूर्णिमा इस साल 24 फरवरी को मनाई जाएगी। ये माघ महीने का अति महत्वपूर्ण दिन होता है। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्तगण प्रयाग स्थित गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल पर पवित्र स्नान करते हैं और फिर दान-दक्षिणा और हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। दरअसल इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। जानिए माघ पूर्णिमा का मुहूर्त और महत्व।

माघ पूर्णिमा तिथि व मुहूर्त 2024 (Magh Purnima 2024 Date And Time)

इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 फरवरी की दोपहर 03:33 से होगा और इसकी समाप्ति 24 फरवरी की शाम 05:59 पर होगी।

माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Ka Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हिन्दू देवी-देवता पृथ्वी पर उतरते हैं और इंसानी रूप में स्नान, दान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। इसलिए ही इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और उसे मोक्ष प्राप्त होता है। यदि माघ पूर्णिमा पर पौष नक्षत्र हो तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

माघ पूर्णिमा पर क्या करते हैं (Magh Purnima Par Kya Karte Hain)

माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन दान पुण्य के कार्य किए जाते हैं। माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा का विधान है। कहते हैं कि जो व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा भक्ति से पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article