अध्यात्म

Lohari 2024: 2024 में कब मनाई जाएगी लोहड़ी, यहां जानें सही डेट और महत्व

Lohari 2024 Date: लोहड़ी का त्योहार हर साल नये साल के शुरुआत में ही मनाया जाता है। ये पर्व पंजाब और उत्तर भारत में खासतौर पर मनाया जाता है। साल 2024 में कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार। इस त्योहार का क्या महत्व है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Lohari 2024

Lohari Kab Hai 2024 ( 2024 में लोहड़ी कब है): लोहड़ी का पर्व पंजाब का सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्व है। ये त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। ये त्योहार पंजाब, हरियाण और दिल्ली में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व शरद ऋतु के अंत में मनाया जाता है। लोहड़ी बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन, लोग अपने घरों के चारों ओर बड़े तालाब बनाते हैं और लकड़ी और कपास का उपयोग करके बड़ी आग जलाते हैं। लोग इस आग के चारों ओर बैठते हैं, गाते हैं, नृत्य करते हैं और मिठाइयों का आनंद लेते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी के महत्व के बारे में।

Lohari Kab Hai 2024 ( 2024 में लोहड़ी कब है)

लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है और साल 2024 में यह त्योहार 14 जनवरी 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा।

लोहड़ी महत्व ( Importance Of Lohari )

लोहड़ी उत्सव प्रकृति की पूजा को समर्पित है। पंजाब में इस त्योहार का धार्मिक महत्व है। लोहड़ी की शाम को आग जलाकर अग्नि के सात फेरे लिए जाते हैं। उसमे तिल, गुड़, चावल और भुने हुए मक्के चढ़ाते हैं। इस सामग्री को तिलचौरी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान जो कोई भी घर में शादी या जन्म जैसी कोई खुशी का मौका आया है, उसके घर में लोहड़ी जलाई जाती है और लोग वहां इकट्ठा होते हैं। इस अवसर पर लोग आपस में मूंगफली, तिल और रवड़ी बांटते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article