अध्यात्म

तवा-करछी समेत ये चीजें रसोई में किसके पास न रखें? जानें वास्तु नियम

Kitchen Items Vastu Tips: रसोई में कोई भी सामान ऐसे ही कहीं पर भी रखना वास्तु शास्त्र के नजरिए से शुभ नहीं है। इससे घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और वास्तु दोष लगता है। चलिए अब जानें रसोई में कौन सा सामान किसके साथ नहीं रखना चाहिए और क्यों।

Image

किचन में कौन सी चीज किसके पास नहीं रखनी चाहिए?

Kitchen Items Vastu Tips In Hindi: रसोई को घर के मुख्य स्थानों में से एक माना जाता है, जहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई बार रसोई में रखी चीजें ही पॉजिटिव एनर्जी को रोकती हैं, जिसके कारण घर में अशांति, आर्थिक तंगी और बीमारियों आदि का वास होता है। ऐसे में रसोई में वास्तु के अनुसार परिवर्तन करना बहुत जरूरी है। खासकर, कुछ बर्तनों को साथ नहीं रखना चाहिए क्योंकि उनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष लगता है। आज यहां पर आप रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली उन चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें साथ में रखना वास्तु शास्त्र के नजरिए से शुभ नहीं होता है।

रसोई में किन चीजों को किनके पास न रखें?

  • तवे को अग्नि तत्व का कारक माना जाता है, जिसका संबंध राहु ग्रह से भी है। यदि तवे के पास सिंक, जूठे बर्तन, गंदा डस्टबिन और मटका यानी पानी से जुड़ी चीजें रखी जाती हैं तो घर में सदा अशांति रहती है। इससे अग्नि और जल तत्व आपस में टकराते हैं, जिससे विनाश होता है। ऐसे में घर में आर्थिक समस्याएं और बीमारियां बनी रहती हैं।
  • करछी को राहु का प्रतीक माना जाता है, जिसके पास कैंची, टूटे-फूटे बर्तन, झाड़ू और दवाइयों को रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर वालों की सेहत और इनकम पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।
  • अधिकतर लोग पीतल या कांसे की परात में आटा गूंथते हैं, जिसका संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है। यदि कोई व्यक्ति परात के पास झाड़ू, डस्टबिन या कोई भी गंदा कपड़ा रख देता है तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। साथ ही मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: श्रेया कालरा जैसे सुपर टैलेंटेड और होशियार होते हैं इस मूलांक के लोग

किचन आइटम्स से जुड़े अन्य वास्तु नियम

  • रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए।
  • किचन में गंदा पोछा नहीं छोड़ना चाहिए।
  • रसोई में फटे-पुराने कागजात और दवाइयां न रखें।
  • सिंक के पास कूड़ेदान को न रखें।
  • रात को सिंक में जूठे बर्तन न छोड़ें।
  • अनाज और मसाले के बर्तन को कभी भी खाली न छोड़ें।
यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही घर के प्रत्येक सदस्य के साथ नकारात्मक घटनाएं घटने लगती हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article