Eyebrow Mole Meaning: शरीर पर तिल होना अधिकतर लोगों के लिए आम बात होती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में बॉडी पर मौजूद हर एक तिल का अपना महत्व है, जो व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इसमें आईब्रो पर तिल होना भी कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि इससे मनुष्य के व्यक्तित्व और फ्यूचर में होने वाली कई संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। हालांकि, राइट और लेफ्ट, दोनों तरफ की आईब्रो पर तिल होने का अपना महत्व है और उनसे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। आज यहां पर आप जानेंगे कि किस आईब्रो पर तिल होना ज्यादा शुभ होता है और उनसे जुड़े विभिन्न संकेतों के बारे।
कौन सी आईब्रो पर तिल होना शुभ होता है?
दाईं आंख की आईब्रो पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार काफी शुभ होता है। ऐसे लोगों के अंदर हमेशा से ही लाइफ में कुछ बड़ा करने की चाह होती है, जिसके लिए ये कड़ी मेहनत भी करते हैं। साथ ही इन्हें बहुत ही छोटी उम्र में समाज में नाम मिल जाता है। इनके स्वाभाव की बात करें तो वो काफी सरल और मिलनसार होता है। ये लोग बहुत ही जल्दी नए लोगों के बीच घुलमिल जाते हैं, इसी कारण इनके दोस्त भी बहुत ज्यादा होते हैं।
बाईं आईब्रो पर तिल होना कैसा होता है?
बता दें कि बाईं आईब्रो पर तिल होना ज्यादा शुभ नहीं होता है। ऐसे लोगों को आएदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण इनकी मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं रहती है। साथ ही इनके बीमारियों में घिरने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, इनका स्वभाव ज्यादा कड़वा नहीं होता है। ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन सबसे पहले अपना फायदा देखते हैं।
अक्सर देखा गया है कि ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करते हैं, लेकिन उससे पहले कई बार टूटते हैं। हालांकि, इनकी सकारात्मक सोच और मेहनत इन्हें हारने नहीं देती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को धन लाभ सहित बड़ी सफलता मिलने के योग
आइब्रो के नीचे तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की आइब्रो के ठीक नीचे तिल होता है, वो काफी समझदार होते हैं। ऐसे लोगों के अंदर धैर्य काफी होता है, जिसके कारण ये मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इनका चीजों को देखने का नजरिया काफी अलग होता है, जिसकी वजह से ये भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं।
अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग रचनात्मक होते हैं और कला से जुड़े क्षेत्रों में नाम कमाते हैं। इन लोगों की लव लाइफ की बात करें तो वो खुशनुमा रहती है। जीवन के हर मोड़ पर इन्हें परिवार वालों का प्यार मिलता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ऐसे हाथ लेकर पैदा होते हैं भाग्यशाली लोग, मिलता है बेशुमार प्यार और दौलत
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
