अध्यात्म

श्रेया कालरा जैसे सुपर टैलेंटेड और होशियार होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन जिद्द-अहंकार कर सकता है बर्बाद

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक से उनके भविष्य से जुड़े कई राज खोले जाते हैं। आज यहां पर हम आपको डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैशन इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा के मूलांक से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

श्रेया कालरा जैसे टैलेंटेड और होशियार होते हैं इस मूलांक के लोग

Numerology: बहुत ही कम उम्र में कंटेंट क्रिएटर और फैशन इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। साल 2020 में उन्होंने 'एमटीवी रोडीज' में हिस्सा लिया था, जिसके बाद अब एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के कारण वो सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां कुछ लोग उनको उनके बेबाक अंदाज के चलते काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं आलोचनाओं से भी वो बच नहीं पा रही हैं। हालांकि, उनके इस स्वभाव के पीछे उनका मूलांक भी जिम्मेदार हो सकता है। दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक का उसके स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। चलिए अब जानें टीवी स्टार श्रेया कालरा का मूलांक क्या है और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में।

श्रेया कालरा का मूलांक क्या है?

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, श्रेया कालरा का जन्म 14 जनवरी 1997 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 5 है। अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 ही होता है।

श्रेया कालरा के मूलांक 5 का स्वामी ग्रह

मूलांक 5 वाले लोगों का स्वामी ग्रह बुध होता है, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है। मुख्यरूप से बुध व्यक्ति की बुद्धि, बातचीत के तरीके, तर्क क्षमता, व्यापार से जुड़े कार्यों, त्वचा से जुड़ी बीमारियों और लाभ-हानि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मूलांक 5 वालों का स्वभाव कैसा होता है?

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 5 वालों का दिमाग काफी तेज होता है। ये जल्दबादी में कोई काम नहीं करते हैं, बल्कि सोच-समझकर और जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई फैसला लेते हैं। साथ ही ये किसी न किसी चीज में सुपर टैलेंटेड भी होते हैं, जिसमें करियर बनाना इनके लिए बहुत ही अच्छा रहता है। इसके अलावा इनके अंदर समय के साथ खुद को बदलने की क्षमता होती है, जिससे ये लोगों से पीछे नहीं रहते हैं। वहीं, इनकी कम्युनिकेशन स्किल भी इन्हें समाज में नाम दिलाती है।

मूलांक 5 वालों की कमजोरियां

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 5 वाले लोगों का स्वभाव जिद्दी होता है। ये अपनी बातों पर अड़े रहते हैं, जिसके कारण लोग इनसे बात करने से कतराते हैं। इसके अलावा इनके अंदर अहंकार भी होता है क्योंकि ये अपनी मेहनत से जीवन में कामयाबी हासिल करते हैं। हालांकि, अपने अहंकार के कारण कई बार ये मुसीबत में भी फंस जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article