अध्यात्म

Kuwari Ladki Karwa Chauth Puja Vidhi: कुंवारी लड़की करवा चौथ व्रत कैसे करें? जानें

Kuwari Ladki Karwa Chauth Kaise Karen: करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी खास होता है। लेकिन कुंवारी लड़कियों के लिए इस व्रत के नियम शादीशुदा महिलाओं से अलग होते हैं। जानिए अविवाहित लड़कियों को करवा चौथ व्रत कैसे रखना चाहिए।

Image

Karwa Chauth 2023 Rules For Unmarried Girl

Kuwari Ladki Karwa Chauth Kaise Karen: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व माना जाता है (Karva Chauth 2023)। ये व्रत जहां सुहागिन स्त्रियां पति की उम्र लंबी उम्र के लिए रखती हैं तो वहीं कुंवारी लड़कियों द्वारा ये व्रत मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। इसके अलावा जिन लड़कियों की शादी तय हो चुकी है उनके लिए भी ये व्रत फलदायी माना जाता है। हालांकि कुंवारी लड़कियों के लिए इस व्रत के नियम थोड़े अलग होते हैं। जानिए कुंवारी लड़कियों को करवा चौथ व्रत कैसे रखना चाहिए।

kuwari ladki karwa chauth kaise karen (कुंवारी लड़की करवा चौथ पूजा विधि)

  • सुहागिन स्त्रियों की तरह कुंवारी लड़कियों को करवाचौथ का व्रत निर्जला नहीं रखना चाहिए। ये व्रत अविवाहित लड़कियां निराहार रख सकती हैं लेकिन निर्जला नहीं।
  • कुंवारी लड़कियों को इस दिन मेहंदी जरूर लगानी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से उनका मनचाहा साथी उन्हें जल्द मिलता है।
  • करवाचौथ व्रत में कुंवारी लड़कियों को नए कपड़े पहनकर सामान्य श्रृंगार करना चाहिए।
  • लड़कियों को करवाचौथ के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए और शाम में करवा पूजन में भाग लेना चाहिए।
  • जिन लड़कियों की शादी अभी तय नहीं है उन्हें अपना व्रत चांद को अर्घ्य देने के बजाय शाम में तारों को अर्घ देकर खोलना चाहिए।
  • वहीं जिन लड़कियों की शादी तय हो चुकी है वो शाम में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं।
  • करवाचौथ के दिन कुंवारी लड़कियों को माता पार्वती और भगवान शिव को मीठे पकवान का भोग लगाना चाहिए और अपना व्रत भी इसी भोग को ग्रहण करके खोलना चाहिए।
  • कुंवारी लड़कियों को इस दिन सुहाग की चीज़ें दान में नहीं देनी चाहिए।
  • इस दिन व्रत कुंवारी लड़कियों को तारे देखने के लिए छलनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Karwa Chauth Vrat Importance (करवा चौथ का महत्व)

ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी महिला इस व्रत को करती है उसके पति को लंबी उम्र प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार यह व्रत सबसे पहले शक्ति स्वरूपा देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए रखा था। कहते हैं इसी व्रत के प्रभाव से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी और तभी से सुहागिन महिलाएं इस व्रत को करती आ रही हैं। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

What To Do On Karwa Chauth 2023 (करवा चौथ पर क्या करें और क्या ना करें?)

करवा चौथ के दिन महिलाओं को नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। संभव हो तो इस दिन लाल रंग या चटक रंग के कपड़े पहनें। इस दिन सुई, धागे, कैंची अथवा सेफ्टी पिन का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। किसी की बुराई या चुगली ना करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article