नई दिल्ली समेत इन शहरों में दिखाई दिया करवा चौथ का चांद
नई दिल्ली समेत इन शहरों में दिखाई दिया करवा चौथ का चांद
Karwa Chauth Moonrise Time Today City Wise: Check Here
Karva Chauth 2023 Puja Time (करवा चौथ पूजा समय 2023)
करवा चौथ पूजा मुहूर्त (1 नवंबर 2023) - 05:29 PM से 06:45 PM
करवा चौथ व्रत समय (1 नवंबर 2023) - 06:13 AM से 08:14 PM
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (1 नवंबर 2023) - 08:14 PM
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 31 अक्टूबर 2023 को 09:30 PM बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - 01 नवम्बर 2023 को 09:19 PM बजे
Karwa Chauth Vrat Katha, Story, Kahani in Hindi: Read Here
Karva Chauth Sargi: करवा चौथ में सरगी क्या है?
करवा चौथ का त्यौहार सरगी के साथ आरम्भ होता है। सरगी करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले किये जाने वाले भोजन को कहते हैं। जो महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं उनकी सास उनके लिए सरगी बनाती हैं। वहीं जिनकी सास नहीं होती वो अपने पति से या खुद ही सरगी बनाती हैं। सरगी में सास द्वारा अपनी बहू को पहनने के लिए नए वस्त्र, श्रृंगार का समान और खाने-पीने की चीजें दी जाती हैं।
Karva Chauth Puja Vidhi (करवा चौथ व्रत की पूजा-विधि)
-सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और स्नान आदि करके पूजा घर की सफ़ाई कर लें।
-फिर सास द्वारा दिया हुआ भोजन करें और भगवान की पूजा करके अपना व्रत शुरू करें।
-इसके बाद शाम में फिर से स्नान करें और अच्छे से तैयार हो जाएं।
-इसके बाद एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें। जिसमें 10 से 13 करवे रखें।
-एक थाली में पूजन-सामग्री में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि चीजें रखें। दीपक में पर्याप्त मात्रा में घी रखें जिससे वह पूरे समय तक जलता रहे।
-फिर चन्द्रमा निकलने से लगभग एक घंटे पहले पूजा शुरू करनी चाहिए।
-शाम की पूजा के समय व्रत कथा भी जरूर सुनें।
-फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने की तैयारी करें।
-इस दिन चन्द्र दर्शन छलनी के द्वारा करना चाहिए। साथ ही दर्शन के समय अर्घ्य देते हुए चन्द्रमा की पूजा करनी चाहिए।
-चंद्रमा की पूजा के बाद उसे भोग लगाया जाता है।
-चन्द्र-दर्शन के बाद बहू अपनी सास को थाली में सजाकर नए वस्त्र, मिष्ठान, फल, मेवे, रूपये आदि देती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करती है।
करवा चौथ का चांद दिखने से पहले जरूर पढ़ें गणेश जी की कहानी
पौराणिक कथा अनुसार काफी समय पहले की बात है एक गांव में एक अंधी बुढ़िया रहती थी जिसका एक लड़का और बहू थी। उसका परिवार गरीब था। अन्धी बुढ़िया रोजाना गणेश जी की विधि विधान पूजा किया करती थी। गणेश जी उस बुढ़िया की भक्ति से प्रसन्न हुए और एक दिन साक्षात् उसके सन्मुख आकर कहते हैं कि मैं आपकी पूजा से प्रसन्न हूं। जो वर मांगना है वो मांग लो। बुढिया ने कहा मुझे मांगना नहीं आता तो कैसे और क्या मांगू।
तब गणेश जी बोले अपने बहू- बेटे से पूछकर मांग लो। तब बुढ़िया अपने पुत्र और बहू से पूछने गई तो बेटा बोला कि धन मांग लो और बहू ने कहा की पोता मांग लो। तब बुढ़िया ने सोचा कि ये तो अपने-अपने ही मतलब की बातें कर रहे हैं। फिर बुढ़िया ने पड़ोसियों से पूछा तो, पड़ोसियों ने कहा बुढ़िया तेरी थोड़ी सी जिंदगी बची है। तो तूं क्यों मांगे धन और पोता, तू तो केवल अपने नेत्र मांग ले जिससे तेरी बची हुई जिंदगी सुख से गुजरे।
उस बुढ़िया ने बेटे-बहू और पड़ोसियों की बातें सुनने के बाद घर में जाकर सोचा, कि क्यों न ऐसी चीज मांग लूं जिसमें बेटा बहू और मेरा सबका ही भला हो जाए। जब दूसरे दिन श्री गणेश जी आये तो बुढ़िया बोली, हे गणराज! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो मुझे नौ करोड़ की माया दें, निरोगी काया दें, अमर सुहाग दें, आंखों में प्रकाश दें, नाती पोते दें, और समस्त परिवार को सुख प्रदान करें। फिर अंत में मोक्ष दें।
बुढ़िया की बात सुनकर गणेश जी बोले तूने तो मुझे ठग लिया। खैर जो कुछ तूने मांगा है वह सभी तुझे मिलेगा। यूं कहकर गणेश जी अंतर्ध्यान हो गये। हे गणेश जी! जैसे बुढिया मां को मांगे अनुसार सब कुछ दिया वैसे ही हम सबको देना।
Karva Chauth Moon Time In Dehradun: करवा चौथ का चांद देहरादून में कब दिखेगा
करवा चौथ चांद की पूजा मंत्र( Karwa Chauth Chand Puja Mantra)
श्रीगणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः
शिव का मंत्र - ॐ नमः शिवाय
पार्वतीजी का मंत्र - ॐ शिवायै नमः
स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः
'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'
karva chauth ka chandrama kab nikalega: करवा चौथ का चंद्रमा कब निकलेगा
- गाजियाबाद में करवा चौथ का चांद रात 08:14 पर दिखाई देगा।
- लुधियाना में करवा चौथ का चांद रात 08:13 पर दिखाई देगा।
- वाराणसी में करवा चौथ का चांद रात 08:00 पर दिखाई देगा।
- श्रीनगर में करवा चौथ का चांद रात 08:07 पर दिखाई देगा।
- अलीगढ़ में करवा चौथ का चांद रात 08:13 पर दिखाई देगा।
- गुरुग्राम में करवा चौथ का चांद रात 08:16 पर दिखाई देगा।
