बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 सितंबर 2026: आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 September 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 24 September 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई। सोने की कीमतें टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.89% लुढ़क कर यानी 1356 रुपये गिरावट के साथ 1,51,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,52,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154350₹141500₹115800
मुंबई₹154200₹141350₹115650
कोलकाता₹154200₹141350₹115650
चेन्नई₹154200₹141350₹119050
पटना₹154250₹141400₹115700
लखनऊ₹154350₹141500₹115800
मेरठ₹154350₹141500₹115800
कानपुर₹154350₹141500₹115800
अयोध्या₹154350₹141500₹115800
अलीगढ़₹154350₹141500₹115800
मुरादाबाद₹154350₹141500₹115800
मिर्जापुर₹154350₹141500₹115800
झांसी₹154350₹141500₹115800
मथुरा₹154350₹141500₹115800
गोरखपुर₹154350₹141500₹115800
बरेली₹154350₹141500₹115800
प्रयागराज₹154350₹141500₹115800
वाराणसी₹154350₹141500₹115800
गाजियाबाद₹154350₹141500₹115800
नोएडा₹154350₹141500₹115800
गुरुग्राम₹154350₹141500₹115800
चंडीगढ़₹154350₹141500₹115800
जयपुर₹154350₹141500₹115800
लुधियाना₹154350₹141500₹115800
गुवाहाटी₹154200₹141350₹115650
जलगांव₹154200₹141350₹115650
इंदौर₹154250₹141400₹115700
भोपाल₹154250₹141400₹115700
अहमदाबाद₹154250₹141400₹115700
वडोदरा₹154250₹141400₹115700
सूरत₹154250₹141400₹115700
नागपुर₹154200₹141350₹115650
पुणे₹154200₹141350₹115650
नासिक₹154230₹141380₹115680
बैंगलोर₹154200₹141350₹115650
भुवनेश्वर₹154200₹141350₹115650
केरल₹154200₹141350₹115650
अमरावती₹154200₹141350₹115650
विशाखापत्तनम₹154200₹141350₹115650
मैसूर₹154200₹141350₹115650
विजयवाड़ा₹154200₹141350₹115650
कोयंबटूर₹154200₹141350₹119050
मंगलौर₹154200₹141350₹115650
मदुरै₹154200₹141350₹119050
रायपुर₹154200₹141350₹115650
बेलगाम₹154200₹141350₹115650
राजमुंदरी₹154200₹141350₹115650
हैदराबाद₹154200₹141350₹115650
कटक₹154200₹141350₹115650
दावनगेरे₹154200₹141350₹115650
बेल्लारी₹154200₹141350₹115650
सलेम₹154200₹141350₹119050
वेल्लोर₹154200₹141350₹119050
अमरावती₹154200₹141350₹115650
गुंटूर₹154200₹141350₹115650
नेल्लोर₹154200₹141350₹115650
काकीनाडा₹154200₹141350₹115650
तिरुपति₹154200₹141350₹115650
कडपा₹154200₹141350₹115650
अनंतपुर₹154200₹141350₹115650
वारंगल₹154200₹141350₹115650
निजामाबाद₹154200₹141350₹115650
खम्मम₹154200₹141350₹115650
बेरहामपुर₹154200₹141350₹115650
राउरकेला₹154200₹141350₹115650
राजकोट₹154250₹141400₹115700
वसई-विरार₹154230₹141380₹115680
औरंगाबाद₹154200₹141350₹115650
सोलापुर₹154200₹141350₹115650
भिवंडी₹154230₹141380₹115680
कोल्हापुर₹154200₹141350₹115650
लातूर₹154230₹141380₹115680
तिरुपुर₹154200₹141350₹119050
तिरुनेलवेली₹154200₹141350₹119050
त्रिची₹154200₹141350₹119050
संबलपुर₹154200₹141350₹115650
इरोड₹154200₹141350₹119050
कोच्चि₹154200₹141350₹115650
थाइन₹154200₹141350₹115650
अमृतसर₹154350₹141500₹115800
नागरकोइल₹154200₹141350₹119050
तिरुवनंतपुरम₹154200₹141350₹115650
तंजावुर₹154200₹141350₹119050
गोवा₹154200₹141350₹115650
करूर₹154200₹141350₹119050
कुंभकोणम₹154200₹141350₹119050
नमक्कल₹154200₹141350₹119050
आगरा₹154350₹141500₹115800
धर्मपुरी₹154200₹141350₹119050
डिंडीगुल₹154200₹141350₹119050
तूतीकोरिन₹154200₹141350₹119050
कुड्डालोर₹154200₹141350₹119050
कांचीपुरम₹154200₹141350₹119050
कृष्णागिरी₹154200₹141350₹119050
विल्लुपुरम₹154200₹141350₹119050
कोविलपट्टी₹154200₹141350₹119050
तिरुवन्नामलाई₹154200₹141350₹119050
होसुर₹154200₹141350₹119050
कराइकुडी₹154200₹141350₹119050
पुदुक्कोट्टई₹154200₹141350₹119050
रामनाथपुरम₹154200₹141350₹119050
अम्बुर₹154200₹141350₹119050
कन्याकुमारी₹154200₹141350₹119050
नागपट्टिनम₹154200₹141350₹119050
विरुधुनगर₹154200₹141350₹119050
कल्लाकुरिची₹154200₹141350₹119050
पोलाची₹154200₹141350₹119050
अर्काट₹154200₹141350₹119050
पलानी₹154200₹141350₹119050
अरियालूर₹154200₹141350₹119050
मोहाली₹154350₹141500₹115800
परमाकुदी₹154200₹141350₹119050
पेरम्बलूर₹154200₹141350₹119050
जयनकोंडम₹154200₹141350₹119050
कोडईकनाल₹154200₹141350₹119050
ऊटी₹154200₹141350₹119050
रामेश्वरम₹154200₹141350₹119050
शिवगंगा₹154200₹141350₹119050
तिरुवरुर₹154200₹141350₹119050
त्रिशूर₹154200₹141350₹115650
पांडिचेरी₹154200₹141350₹119050
चित्रदुर्ग₹154200₹141350₹115650
गडग₹154200₹141350₹115650
बागलकोट₹154200₹141350₹115650
मंड्या₹154200₹141350₹115650
भद्रावती₹154200₹141350₹115650
कोलार₹154200₹141350₹115650
तुमकुर₹154200₹141350₹115650
कोल्लम₹154200₹141350₹115650
अलाप्पुझा₹154200₹141350₹115650
कोट्टायम₹154200₹141350₹115650
पलक्कड़₹154200₹141350₹115650
मलप्पुरम₹154200₹141350₹115650
कोझिकोड₹154200₹141350₹115650
कन्नूर₹154200₹141350₹115650

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (24 सितंबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। बुधवार को सोने की कीमतें 900 रुपये टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। इसकी वजह मजबूत डॉलर और कमजोर वैश्विक रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा का प्रभावित होना था। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 216 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 216 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,332.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (जिंस और मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बुधवार को सोने में कमजोरी देखी गई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स 100.85 के स्तर की ओर बढ़ा, जिससे सर्राफा कीमतों पर और दबाव बढ़ गया।

चॉइस वेल्थ के शोध एवं उत्पाद प्रमुख, अक्षत गर्ग के अनुसार, गणेश चतुर्थी की बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट का मतलब यह नहीं है कि भारतीयों का सोने के प्रति लगाव कम हो गया है। बल्कि, यह उनके सोने की खरीद के तरीके में बदलाव को दर्शाता है। गर्ग ने कहा कि एक साल में घरेलू सोने की कीमतें लगभग 60 प्रतिशत बढ़ी हैं -और यह 98,000 रुपये से बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। इसकी वजह वैश्विक तेजी, रुपये की गिरती कीमत और अप्रैल में आयात शुल्क का छह से 15 प्रतिशत तक बढ़ना है।

हालांकि, हाल के दिनों में सोने की कीमतें कमजोर हुई हैं, लेकिन यह कीमती धातु एक साल पहले की तुलना में काफी महंगी है। इस बदलाव से घरेलू ग्राहकों के सोने की खरीद के तरीके में भी बदलाव आ रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article