एजुकेशन

School Holiday Today: भारत के इस राज्य में आज 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Odisha School Holiday: भारत के कई जिलों में मौसम की स्थिति काफी खराब है। इसके चलते ओडिशा के 8 जिलों में आज यानी 24 सितंबर 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Image

Odisha School Holiday: ओडिशा में आज 24 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Odisha School Holiday: ओडिशा में मौसम ने एकबार फिर करवट ले ली है। यहां लगातार भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। इसके चलते आज यानी 24 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार को 8 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इसमें नबरंगपुर, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजाम, गजपति, कोरापुट, खुर्दा और मलकानगिरी जिले शामिल हैं। हालांकि शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों को हमेशा की तरह अपने-अपने संस्थानों में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। स्कूल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल की इमारतों को खुला रखें और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

Odisha School Closed Today: ओडिशा के इन 8 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

ओडिशा में भारी बारिश के चलते आज यानी 24 सितंबर 2026 को आठ जिले नबरंगपुर, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजाम, गजपति, कोरापुट, खुर्दा और मलकानगिरी में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ध्यान रहे यहां सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।

Andhra Pradesh School Closed Or Not: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में 23 सितंबर को छुट्टी थी

आंध्र प्रदेश के स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सभी स्कूलों में बुधवार, 23 सितंबर को छुट्टी रही। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं। छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से कंफर्म करें।

Delhi NCR School Closed Or Not: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें दिल्ली एनसीआर के स्कूल आज यानी 24 सितंबर को खुले हैं। सभी विद्यालय अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जा

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article