Aaj Ka Panchang 1 November 2023 in Hindi, Karwa Chauth Puja Time Or Chand Nikalne Ka Samay: पंचांग अनुसार आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार इस खास पर्व पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस योग की वजह से इस पर्व का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। करवा चौथ पूजा के मुहूर्त की बात करें तो वो शाम 05:28 से 06:45 तक रहेगा। वहीं करवा चौथ का चांद रात 08:06 बजे दिखाई देगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
Karwa Chauth Puja Time 2023 (करवा चौथ कथा पूजा समय)
करवा चौथ - 1 नवंबर 2023, बुधवार
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05:28 PM से 06:45 PM
अवधि - 01 घण्टा 18 मिनट
करवा चौथ व्रत समय - 06:23 AM से 08:06 PM
अवधि - 13 घण्टे 43 मिनट
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 31 अक्टूबर 2023 को 09:30 PM बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - 01 नवम्बर 2023 को 09:19 PM बजे
Karwa Chauth 2023 Chand Time In Hindi (करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 2023)
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 06 मिनट का है। इससे पहले ही आप करवा चौथ व्रत की पूजा पूरी कर लें और चांद को अर्घ्य देने की सामग्री तैयार कर लें। जिससे चांद निकलते ही आप अपने व्रत का पारण कर सकें।
Karwa Chauth 2023 Choghadiya Muhurat (करवा चौथ 2023 चौघड़िया मुहूर्त)
दिन का चौघड़िया
लाभ - उन्नति - 06:23 AM से 07:47 AM
अमृत - सर्वोत्तम - 07:47 AM से 09:10 AM
शुभ - उत्तम - 10:33 AM से 11:56 AM
चर - सामान्य - 02:42 PM से 04:05 PM
लाभ - उन्नति - 04:05 PM से 05:28 PM
रात्रि का चौघड़िया
शुभ - उत्तम - 07:05 PM से 08:42 PM
अमृत - सर्वोत्तम - 08:42 PM से 10:19 PM
चर - सामान्य - 10:19 PM से 11:56 PM
लाभ - उन्नति - 03:10 AM से 04:47 AM, नवम्बर 02
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:40 AM से 05:32 AM
- प्रातः सन्ध्या 05:06 AM से 06:23 AM
- अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
- विजय मुहूर्त 01:46 PM से 02:31 PM
- गोधूलि मुहूर्त 05:28 PM से 05:54 PM
- सायाह्न सन्ध्या 05:28 PM से 06:45 PM
- अमृत काल 07:34 PM से 09:13 PM
- निशिता मुहूर्त 11:30 PM से 12:22 AM, नवम्बर 02
- सर्वार्थ सिद्धि योग 06:23AM से 04:36 AM, नवम्बर 02
Aaj Ka Rahukaal Time In Hindi (आज का राहुकाल समय)
आज का राहुकाल समय सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
