karva Chauth Daan Samagri List 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु होती है और विवाहित स्त्रियों को सदा सुहागिन रहने का वरदान मिलता है। ये व्रत हर साल कार्तिन महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इय बार में ये व्रत कल यानि 1 नवंबर को रखा जाएगा। इस व्रत में सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है। इस दिन सास अपनी बहु को सरगी देती हैं। इस दिन बहुत सी परंपराएं निभाई जाती हैं। कहीं पर सुहागिन स्त्रियां अपनी सास को सुहाग का सामान दान में देती हैं को कही पर मंदिर में चढ़ाकर पंडिताइन को दान किया जाता है। दान की विधि को सब अपनी परंपरा अनुसार निभाते हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।
सोलह श्रृंगार करें दान
- बिंदी
- काजल
- लिपिस्टिक
- सिंदूर
- गजरा
- आलता
- मेहंदी
- लाल साड़ी
- मांगटीका
- लाल चूड़ी
- बिछिया
- पायल
- कमरबंद
- मंगलसूत्र
- नेलपेंट
- कान की बाली
