Karva Chauth 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करती हैं। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन करवा माता की पूजा करते हुए शाम को चंद्रमा निकलने के बाद अर्घ्य देती हैं और अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उन्नति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, वहीं अविवाहित लड़कियां भी भविष्य में अपने प्रिय जीवन साथी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
करवा चौथ के दिन ना करें ये काम
- इस दिन सुबह देर तक ना सोएं। सरगी के शुभ मुहू्र्त का खास ध्यान रखें।
- करवा चौथ में बचे श्रृंगार की सामग्री को कभी भी इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसके बजाय, बचे सामान को किसी पवित्र नदी में फेंक दें।
- करवा चौथ में नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
- करवा चौथ के दिन किसी से भी मन में द्वेष न रखें। इस दिन झूठ भी ना बोलें।
- व्रत खोलने के बाद तामसिक भोजन न करें।
- करवा चौथ के दिन काले और सफेद कपड़े न पहनें।
करवा चौथ के दिन क्या करें
- करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करें और हाथों में मेहंदी लगाएं। ऐसा माना जाता है कि जो विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर 16 आभूषण पहनकर चौथ माता की पूजा करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद जरूर मिलता है।
- करवा चौथ के दिन लाल वस्त्र अवश्य पहनें।
- करवा चौथ के दिन चौथ माता की पूजा, कथा, आरती, चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलें।
