Kartik Purnima Ka Chand Aaj Kab Niklega (कार्तिक पूर्णिमा का चांद आज कब निकलेगा): आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दिन कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली मनाई जा रही है। आज दीये जलाने का खास महत्व है, इसलिए आज लोग शाम ढलने और चांद निकलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां से आप दिल्ली, दिल्ली NCR, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय जान सकते हैं। यहां से जानें कि आपके शहर में आज चांद कब निकलेगा? आज चंद्रोदय का समय क्या है?
शहर अनुसार चांद निकलने का समय 2025-
| शहर के नाम | चांद निकलने का समय |
| दिल्ली | 5:11 PM |
| वाराणसी | 4:55 PM |
| नोएडा | 5:09 PM |
| मुंबई | 5:46 PM |
| लखनऊ | 5:00 PM |
| जयपुर | 5:20 PM |
| पटना | 4:43 PM |
| कानपुर | 5:01 PM |
| लुधियाना | 5:12 PM |
| अहमदाबाद | 5:41 PM |
| चेन्नई | 5:25 PM |
| भोपाल | 5:17 PM |
| चंडीगढ़ | 5:09 PM |
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांद निकलने के बाद क्या किया जाता है?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांद निकलने के बाद चांद को अर्घ्य दिया जाता है और फिर लोग दीपदान करते हैं यानी दीपक जलाते हैं। चंद्र दर्शन के बाद गंगा आरती और स्नान-दान का भी विधान है। मान्यता है कि इससे समस्त पाप नष्ट होते हैं और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
