अध्यात्म

Kamada Ekadashi 2023: यज्ञ के समान पुण्य देने वाला है कामदा एकादशी व्रत, जानें व्रत व‍िध‍ि और पारण की डेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 1, 2023, 10:49 AM IST

Kamada Ekadashi 2023 Parana time, Vrat Vidhi, Significance: हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानें साल 2023 में कामदा एकादशी व्रत कब है (Kamada Ekadashi Kab hai) और इस व्रत की पारण (Kamada Ekadashi Parana) विधि क्या है।

Image

Kamada Ekadashi 2023: यज्ञ के समान पुण्य देने वाला है कामदा एकादशी व्रत, जानें व्रत व‍िध‍ि और पारण की डेट

आज यानी 01 अप्रैल को भगवान विष्णु के भक्त हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी, कामदा एकादशी व्रत कर रहे हैं। बाकी सभी एकादशियों की तरह ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कामदा एकादशी का व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक कामदा एकादशी पर पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पंडित सुजीत जी महाराज के मुताबिक कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi Vrat Katha) मोक्ष प्राप्ति के लिए बेहद अनुकूल मानी गई है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करने से काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे पापों से भी मुक्ति मिलती है।

Kamada Ekadashi 2023 Date and Muhurat

यह व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। कामदा एकादशी हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाती है। पद्म पुराण के अनुसार, धर्मराज युधिष्ठिर को भगवान विष्णु ने एकादशी व्रत का महत्व बताया था और कहा था कि एकादशी व्रत सभी व्रत में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। व्रत की तरह ही व्रत का पारण, विधि अनुसार करना चाहिए। जो भक्त कामदा एकादशी का व्रत करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Kamada Ekadashi 2023 Paran Date and Time, कामदा एकादशी 2023 पारण तिथि और मुहूर्त

जो लोग 1 अप्रैल को कामदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं, वो व्रत का पारण 02 अप्रैल 2023 को दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से शाम 04 बजकर 10 मिनट के बीच कर सकते हैं। जो लोग 02 अप्रैल को कामदा एकादशी का व्रत करेंगे, वे 03 अप्रैल 2023 की सुबह 06 बजकर 09 मिनट के बाद कभी भी व्रत का पारण कर सकते हैं।

Kamada Ekadashi vrat ka paran kaise karein, कामदा एकादशी व्रत पारण विधि

कामदा एकादशी व्रत के पारण तिथि पर सुबह नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान कर लीजिए और साफ कपड़े पहन लीजिए। अब भगवान विष्णु का ध्यान कीजिए और दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान कीजिए। फिर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कीजिए। मंत्र का जाप करने के बाद भगवान विष्णु को जल, फूल और भोग लगाएं। शाकाहारी और लहसुन और प्याज के बिना खाना बनाइए और गरीबों को दान कीजिए। भगवान विष्णु से व्रत में हुई भूल-चूक को माफ करने के लिए प्रार्थना कीजिए।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article