अध्यात्म

क्या है कालसर्प योग जो 11 मई से होगा शुरू, जानें किन 4 राशियों को रहना है सावधान

Kalsarp Yog: राहु और केतु की बदलती चाल बेहद अहम मानी जाती है। 11 मई 2026 तारीख को सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाएंगे, जिससे कालसर्प योग का निर्माण होगा। जानें राशियां जिन पर होगा असर?

Image

कालसर्प योग

Kalsarp Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती स्थिति का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मई 2026 में एक दुर्लभ और प्रभावशाली खगोलीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में कालसर्प योग के नाम से जाना जाता है। 11 मई से 26 मई तक बनने वाला यह योग कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। खासतौर पर 4 राशि वालों को इस दौरान करियर, आर्थिक मामलों और निजी जीवन में बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कालसर्प योग (Kalsarp Yog May 2026) बनने की वजह और किन राशियों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 4 राशियां।

क्या होता है कालसर्प योग?

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग एक विशेष ग्रह स्थिति को कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जिनका संबंध अचानक घटनाओं, मानसिक तनाव, भ्रम और उतार-चढ़ाव से जोड़ा जाता है। 11 मई से 26 के बीच ऐसी खगोलीय स्थिति बनने जा रही है, जब केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि राहु-केतु के दायरे में आ जाएंगे, जिससे कालसर्प योग का निर्माण होगा।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस योग का प्रभाव हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, लेकिन जिन राशियों या कुंडलियों पर इसका असर पड़ता है, उन्हें करियर, धन और निजी जीवन में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

इन 4 राशियों पर होगा असर

वृषभ राशि

कालसर्प योग के दौरान वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और मेहनत का फल देर से मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी। फिजूलखर्ची से बचें और बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव और चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी और व्यापार में विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में तनाव से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले रिश्तों और काम दोनों में राहत देंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को परिवार और आर्थिक मामलों में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और यात्रा के दौरान सावधानी जरूरी रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम लेने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए कालसर्प योग आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है। बनते कामों में अचानक रुकावट आने से तनाव हो सकता है। निवेश सोच-समझकर करें और दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकती है।

कालसर्प योग के दौरान क्या सावधानियां रखें?

  • भगवान शिव की आराधना करें और नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
  • जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करें तथा अन्न या वस्त्र का दान करें।
  • क्रोध, तनाव और नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें।
  • किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को बिना सोच-विचार के लेने से बचें।
  • प्रतिदिन सुबह योग, ध्यान और प्राणायाम करने से मन शांत रहेगा और तनाव कम होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य मान्यताओं के अनुसार दी गई है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article