काले जादू से लेकर नजर दोष से मुक्ति दिलाएंगे जया एकादशी के उपाय, 29 जनवरी को अपनाएं
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 28, 2026, 10:21 AM IST
Jaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है और माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो 29 जनवरी को पड़ रही है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान श्रीहरिविष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन बेहद ही पुण्यदायी माना जाता है। इसके साथ ही यह तिथि आपकी सभी समस्याओं का समाधान करने में भी समर्थ होती है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी राशि के अनुसार उपाय करने की आवश्यकता है।
जया एकादशी के उपाय
Jaya Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार 29 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जया एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति, भूत-प्रेत बाधा से रक्षा और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। यदि इस दिन राशि के अनुसार उपाय किए जाएं तो व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है।
माना जाता है कि अगर इस दिन राशि के अनुसार उपायों को किया जाए तो सभी प्रकार की परेशानियों का अंत हो जाता है। इसके साथ ही काले जादू से पीड़ित व्यक्ति या उसके लिए कोई इस व्रत या उपायों को करे तो पीड़ित को राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि जया एकादशी पर राशि के अनुसार कौन से उपाय कर सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों को जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करने चाहिए। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। इससे करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दिन क्रोध से बचें और संयम रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को जया एकादशी पर केसर या हल्दी मिश्रित जल से विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पीले वस्त्र धारण करें। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह एकादशी बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ाने वाली मानी जाती है। इस दिन भगवान शालिग्राम को तुलसी के पत्ते अर्पित करें और इसके साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वाणी में मधुरता रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग जया एकादशी पर दूध या खीर का भोग भगवान विष्णु को अर्पित करें। मन की अशांति दूर होगी और पारिवारिक तनाव कम होगा। इस दिन माता-पिता का आशीर्वाद लेना विशेष फलदायी रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान कर विष्णु पूजा करनी चाहिए। पीले चंदन का तिलक लगाएं और जरूरतमंद को भोजन दान करें। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए जया एकादशी स्वास्थ्य और मानसिक शांति देने वाली होती है। इस दिन तुलसी माला से भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और सात्विक भोजन ग्रहण करें। कार्यक्षेत्र में आ रही उलझनें धीरे-धीरे समाप्त होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोग जया एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद और पीले रंग के वस्त्र शुभ रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। भगवान विष्णु से भय और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा की प्रार्थना करें। पुराने तनाव और डर से मुक्ति मिलने लगेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए जया एकादशी विशेष शुभ मानी जाती है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें और विष्णु जी को पीले फल अर्पित करें। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके काम पूरे होने लगेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को इस एकादशी पर तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। शनि से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए जया एकादशी मन और सोच को सकारात्मक बनाने वाली होती है। इस दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें और गरीबों को अन्न दान करें। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और नई दिशा मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को जया एकादशी पर पीले वस्त्र पहनकर विष्णु पूजा करनी चाहिए। गुरु कृपा मजबूत होगी और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। ध्यान और जप से विशेष लाभ होगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।