Janmashtami Bhog 2023: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप बालक गोपाल की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण का जन्म रात में हुआ था, इसलिए उनके जन्म के समय उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023, बुधवार को मनाई जाएगी। कृष्ण का जन्म दिवस हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में कन्हैया के जन्मदिन की धूम मची होती है। जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है। इस दिन विधिवत कृष्ण की पूजा करने से सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन कृष्ण को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
इन चीजों का लगाएं भोग
माखन-मिश्रीलड्डू गोपाल को माखन मिश्री बहुत पसंद है इसलिए उन्हें जन्माष्टमी पर माखन मिश्री का भोग लगाएं। इस प्रसाद को बनाना भी बहुत आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको बस सफेद मक्खन और मिश्री चीनी की जरूरत है।
मखाने की खीर
मखाने खीर भी कान्हा के पसंदीदा भोग में से एक है। जन्माष्टमी पर कृषण को मखाने की खीर और मेवे का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। याद रखें कि कान्हा जी को जो भी प्रसाद चढ़ाएं उसमें तुलसी के पत्ते जरूर होने चाहिए।
पंजीरी
जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी बनाकर भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया जाता है। कान्हा को भोग लगाने के बाद इस प्रसाद को सब में बांटा जाता है। धनिया वाली पंजीरी पाउडर, घी, कटे हुए बादाम, किशमिश, काजू और चीनी मिलाकर बनाई जाती है।
पंचामृत
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए। लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है और इसे सब में बांटा जाता है। इसे बनाने के लिए दही, दूध और चीनी का प्रयोग किया जाता है। पंचामृत के बिना पूजा पूरी नहीं होती है।
