अध्यात्म

Horoscope Today, 16 March 2023: मिथुन, कर्क समेत आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 16, 2023, 09:32 AM IST

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 16 March 2023 in Hindi: मेष से लेकर मीन तक आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत तो किन्हें करियर में झेलनी पड़ेंगी परेशानियां। जानें आज का राशिफल यहां।

Image

HoroscopeToday, 16 March 2023: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल यहां देखें

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 March 2023: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। कई राशि वालों को करियर में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। कई राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को भी आज लाभ मिलेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कुंभ, धनु, कन्या समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries)

आज आपका दिन अध्यात्मिक रहेगा। पूजा पाठ की और ज्यादा ध्यान देंगे। परिवार में कुछ समस्या हो सकती हैं जिसे आप जल्दी सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध रहेगा। धूप से बचकर रहे तबियत बिगड़ सकती है।

शुभ अंक :19

शुभ रंग :हरा

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको लोगों से मदद मिलेगी वह आपकी प्रशंसा करेंगे। आज कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा ,, मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन दिन के अंत में अच्छा महसूस करेंगे। किसी भी बड़े पूंजी निवेश को सावधानी से करें।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : नीला

मिथुन राशि (Gemini)

आज आय के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होगें, नौकरी में लाभ मिलेगा। आने वाली परेशानियों से पहले ही सावधान हो जाए आपको भविष्य में कुछ नुकसान हो सकता है। आज आपकी तबियत खराब रह सकती है । वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ अंक :14

शुभ रंग : क्रीम

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन व्यस्त रहेगा।कोई नया काम या नया पेशा चुनने का समय अच्छा है ।यह आपके लिए शुभ अवसर देगा। दिन में गुस्सा या चिड़चिड़े हो सकते हैं। प्रेमी के साथ थोड़ी अनबन होगी। स्वास्थय आज परेशान करेगा। अपना ध्यान रखें।

शुभ अंक :07

शुभ रंग : सफेद

सिंह राशि (Leo)

पेशेवर जीवन में आज बदलाव कर सकते हैं, अगर नौकरी छोड़ने का प्लान है तो आज का दिन सही है। आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे आपके सारे कार्य आज पूरे हो जाएंगे।दिन के शुरुआत में थकान हो सकती है ,लेकिन बाकी दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक : 19

शुभ रंग : ब्राउन

कन्या राशि (Virgo)

आज अपना ध्यान काम पर रखें ,एक समय में एक काम करें। आज का दिन थकान भरा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नए लोगों से आज रिश्ता बनेगा। घर में कोई बच्चा है तो उसका खासे ख्याल रखें।

शुभ अंक :04

शुभ रंग : नीला

तुला राशि (Libra)

आज इक्विटी शेयर के लेन देन से लाभ मिलेगा। ऑटोमोबाइल में निवेश करने से आपको लाभ होगा। आज आपकी शाम अच्छी रहेगी। अपने सभी पुराने काम खत्म कर लेंगे।रात को अच्छी नींद लें,यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।

शुभ अंक :14

शुभ रंग : नीला

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आप आपको किसी से उपहार मिल सकता है जो आपको खुश कर देगा। किसी पुराने परीचित से मुलाकात हो सकती है। कार खरीदना आपके लिए आज अच्छा निवेश साबित होगा। करीबी दोस्त से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा अपनी एक्सरसाइज पर ध्यान दें।

शुभ अंक : 10

शुभ रंग : लाल

धनु राशि (Sagittarius)

आप अपने परिवार के किसी सदस्य की वित्तीय मदद कर सकते हैं।किसी की आलोचना करने से बचें। ऐसा काम करने से बचें जो आपको पसंद नहीं , व्यावसाय बदलने के लिए दिन अच्छा है। छुट्टियों पर आराम करें। आपके रिश्ते मजबूत होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक : 14

शुभ रंग : मैरून

मकर राशि (Capricorn)

आज महत्वाकांक्षी प्रयासों मैं जल्दबाजी करने से बचें और अपने खर्चों को सीमित रखें। बृहस्पति की आज आप पर कृपा रहेगी ,जिससे आपका करियर अच्छा रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से सहयोगी सहकर्मी के साथ काम करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपका आज का दिन शानदार रहेगा।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग :क्रीम

कुंभ राशि (Aquarius)

काम में रुकावट से बचने के लिए सावधानी बरतें । कर खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज आपको किस यात्रा का निमंत्रण मिल सकता है । आज वित्तीय और शैक्षणिक पहलुओं के मामले में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं ।आपके बच्चे आपसे आज प्रसन्न रहेंगे।

शुभ अंक :14

शुभ रंग : लाल

मीन राशि (Pisces)

आज आपका झुकाव कला की ओर होगा। आपका स्वार्थी स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।किसी कानूनी पचड़े में पड़ने का समय सही नहीं है। परिजन के साथ संबंध गहरे होंगे।

शुभ अंक :08

शुभ रंग : वॉयलेट

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article