अध्यात्म

Horoscope Today 15 April 2023: आज शनि देव इन 3 राशियों को करेंगे मालामाल, यहां जानें अपनी राशि का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 04:29 PM IST

Horoscope Today 15 April 2023 (आज का राशिफल): आज शनि देव (Shani Dev) की अराधना का विशेष दिन शनिवार है। जानें ये दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 15 April 2023: सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां देखें

Horoscope Today 15 April 2023 (आज का राशिफल): आज चन्द्रमा मकर राशि में है। सूर्य अब बुध के साथ मेष में व शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मेष राशि में बहुत शुभ व मंगलमय हैं। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते है...

मेष राशिफल 15 अप्रैल 2023

चन्द्रमा व गुरु व्यावसायिक में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशिफल 15 अप्रैल 2023

आज का दिन चन्द्रमा व गुरु धार्मिक कार्यों को शुभ बनाएंगे। गुरु मीन के हैं। व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि के शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे।आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला सिखाएं।

मिथुन राशिफल 15 अप्रैल 2023

शुक्र व बुध आर्थिक व गुरु स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि के कुम्भ में गोचर के कारण नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल 15 अप्रैल 2023

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम भाव में है। आज छात्रों के सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल 15 अप्रैल 2023

सूर्य नवम भाव में भाग्य सुख में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गुड़ तथा तिल का दान करें।

कन्या राशिफल 15 अप्रैल 2023

पंचम में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु नौकरी के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल 15 अप्रैल 2023

जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 15 अप्रैल 2023

चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल 15 अप्रैल 2023

आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। नौकरी को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

मकर राशिफल 15 अप्रैल 2023

चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अन्न का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

कुंभ राशिफल 15 अप्रैल 2023

छात्र सफल रहेंगे। नौकरी में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गुड़ का दान करें।

मीन राशिफल 15 अप्रैल 2023

चन्द्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे। आज इस राशि से द्वादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं, अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article