अध्यात्म

Horoscope: मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से बनेगा ग्रहण योग, अगले 30 दिन इन 5 राशियों के लिए भारी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 04:06 PM IST

Horoscope: ग्रहण योग 5 राशियों के लिए घातक साबित हो सकता है। इन राशियों के लोगों को 14 मई तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Image

मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से बनेगा ग्रहण योग

Grahan Yoga Horoscope: सूर्य देव ने 14 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। अब इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। आपको बता दें कि मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है यानी इस राशि में सूर्य की स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। लेकिन राहु के मेष राशि में मौजूद होने से बली सूर्य से मिलने वाले परिणामों में कुछ कमी देखने को मिलेगी और मेष राशि में रहते हुए ही सूर्य पर ग्रहण भी लगेगा। जानिए इस ग्रहण योग से अगले 30 दिन किन राशियों के लिए भारी रहेंगे।

सूर्य के मेष में प्रवेश से बना ग्रहण योग, ये 5 राशियां रहें सतर्क

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

सूर्य का मेष राशि में गोचर वृषभ राशि वालों को कई समस्याएं देगा। हो सकता है ऑफिस में आपको मनमुताबिक माहौल देखने को न मिले। धन से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच समझकर लें अन्यथा हानि हो सकती है। आपकी आय में भी कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कार्यस्थल पर आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान आपको पेट से जुड़ा कोई रोग हो सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

सूर्य गोचर के दौरान तुला राशि वालों का अपने बॉस के साथ मतभेद हो सकता है। साथ ही आपको यात्राओं में असफलता हासिल हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

सूर्य का मेष राशि में गोचर मकर राशि वालों के करियर के लिए परेशानी देने वाला साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में पैसा सोच-समझकर खर्च करें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जिस वजह आप दोनों के बीच तालमेल की कमी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

सूर्य का मेष राशि में गोचर मीन राशि वालों को आर्थिक चोट पहुचाएगा। धन अर्जित करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें क्योंकि इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article