अध्यात्म

Holi 2024 Date: किस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, यहां जानिए सही डेट समेत सारी जानकारी

Holi 2024 Date And Time: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का बहुत महत्व है। इस त्योहार का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। इस दिन को एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में कब है होली का त्योहार। जानें डेट और महत्व के बारे में।

Image

Holi 2024 Date

Holi 2024 Date And Time: होली हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। बसंत का महीना आते ही इंतजार शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। उनकी विविध गंभीरता और उत्साह पूरे भारत में देखा जा सकता है। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर फूल बरसाते हैं। इस त्योहार को रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन एक -दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं। आइए जानते हैं इस साल होली का त्योहार कब मनाया जाएगा। यहां जानें डेट और महत्व के बारे में।

Holi 2024 Date (होली 2024 में कब है)

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होगी और अगले दिन 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।

होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Muhurat 2024)

फाल्गुन मास की पूर्णिमा 24 मार्च सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सुबह शुरू होगी और अगले दिन 25 मार्च को 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी।

होलिक दहन का समय – 23:13 – 0:07 (24 मार्च 2024)

अवधि 1 घंटा 14 मिनट

Holi Importance (होली का महत्व)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है क्योंकि होली को वसंत ऋतु का अग्रदूत माना जाता है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे के मतभेदों और रंगों को भूल जाते हैं और लाल रंग को बहुत महत्व दिया जाता है। क्योंकि लाल रंग प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इससे प्रेम और आपसी स्नेह बढ़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली पर होलिका दहन करने और भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि और सभी देवी-देवताओं की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article