अध्यात्म

Hindu Nav Varsh 2026 Date: हिंदू नववर्ष 2026 में कब है, यहां देखें 2026 में हिंदू नया साल कब से शुरू होगा

Hindu Nav Varsh 2026 Date (हिंदू नववर्ष 2026 में कब है): अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल तो 1 जनवरी से शुरू हो जाएगा। लेकिन 2026 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू होगा। यहां से आप हिंदी नया साल 2026 डेट की जानकारी ले सकते हैं। जानें हिंदू नए साल की तिथि का क्या महत्व है।

Image

2026 में हिंदू नव वर्ष कब आएगा (Pic: iStock)

Hindu Nav Varsh 2026 Date (हिंदू नववर्ष 2026 में कब है): साल 2025 जाने वाला है और 2026 का आगाज 1 जनवरी 2026 से हो जाएगा। हालांकि यह डेट अंग्रेजी कैलेंडर की है। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि हिंदू नव वर्ष 2026 में कब से शुरू होगा। यहां आप इसी बारे में जान सकते हैं।

Hindu New Year Date in 2026

हिंदू धर्म में वर्ष की शुरुआत वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। हिंदू नववर्ष 2026 की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी। इस दिन चैत्र माह का शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ती है, जो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नया संवत आरंभ होने का शुभ दिन है। यह वर्ष विक्रम संवत् 2083 (सिद्धार्थ / रौद्र संवत 2083) का आरंभ माना जाता है।

इस बार हिंदू नववर्ष की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन राजा ग्रह बृहस्पति (गुरु) और मंत्री मंगल का संयोजन शुभ फलदायक माना जाता है।

हिंदू नववर्ष का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन सृष्टि की पुनः शुरुआत का प्रतीक है। प्राचीन मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा जी ने इसी तिथि से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। बता दें कि नववर्ष के दिन चैत्र नवरात्रि भी आरंभ होती है। यह नौ दिवसीय पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करने का पवित्र अवसर है। देश में यह पर्व अलग अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। हिंदू नव वर्ष महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में युगादि, सिंध में चेटी चंद आदि नामों से जाना जाता है।

हिंदू नववर्ष पर क्या करना चाहिए

इस दिन सुबह जल्दी उठें और ताजा मन से दिन का शुभारंभ करें। घर में पूजा पाठ करें। इस दिन गरीबों को अन्न, कपड़े या दान देना शुभ माना जाता है।

हिंदू नववर्ष पर क्या न करें

इस दिन तामसिक भोजन ना करें। नकारात्मक शब्दों और बुरे विचारों से बचें। घर-परिवार में गंदगी या अव्यवस्था न रहने दें। वाद-विवाद से बचकर रहें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article