Hera Panchami 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा एक बहुत बड़ा धार्मिक पर्व है, जिसकी धूम हर साल ओडिशा के पुरी नगर में देखने को मिलती है। यहां प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है, जो कि कुल 9 दिनों तक चलती है। इस बीच पांचवें दिन हेरा पंचमी मनाई जाती है। ये पर्व भगवान जगन्नाथ और उनकी पत्नी मां लक्ष्मी के प्रेम और लीलाओं को समर्पित है। चलिए विस्तार से जानें हेरा पंचमी पर्व को मनाने का कारण और 2026 की सही तिथि के बारे में।
हेरा पंचमी का अर्थ क्या है?
हेरा पंचमी का पहला शब्द हेरा ओड़िया भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है देखना या निहारना। वहीं, पचंमी को पांचवां दिन कहा जाता है, जिसका संबंध आषाढ़ माह के पांचवें दिन से है। इसी वजह से हर साल हेरा पंचमी का पर्व जगन्नाथ रथ यात्रा के शुरू होने के पांचवें दिन मनाया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजा करेंगे गोचर, बनेगी सूर्य-चंद्र की युति, इन 3 राशियों को होगा महालाभ
हेरा पंचमी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में भगवान जगन्नाथ जब अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ माता लक्ष्मी को बिना बताए अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर चले गए थे, तो देवी उनसे नाराज हो गई थी। कुछ दिनों तक माता लक्ष्मी ने जगन्नाथ जी का इंतजार किया लेकिन पांचवें दिन उनसे रहा नहीं गया और वो खुद गुंडिचा मंदिर जा पहुंचीं। जिस तिथि पर माता लक्ष्मी गुंडिचा मंदिर पहुंची थीं, उसी तिथि पर हर साल हेरा पंचमी का पर्व मनाया जाता है।
हेरा पंचमी कब है 2026 में?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार हेरा पंचमी 18 जुलाई 2026, वार शनिवार को है। हालांकि, जगन्नाथ मंदिर, पुरी की ऑफिशियल वेबसाइट पर हेरा पंचमी की तारीख 20 जुलाई 2026 लिखी है।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 में कब से कब तक चलेगी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 15 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजकर 50 मिनट से आषाढ़ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि अगले दिन 16 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होती है, इस हिसाब से इस बार 16 जुलाई 2026, गुरुवार से जगन्नाथ रथ यात्रा का आरंभ होगा। वहीं, 9 दिन बाद 24 जुलाई 2026, वार शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा समाप्त हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: किस आइब्रो पर तिल होना है शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
