अध्यात्म

Hanuman Ji Ke Naam Ka Arth: हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जानें हनुमान जी के विभिन्न नामों के वास्तविक अर्थ

Hanuman Ji Ke Naam Ka Arth And Mahatva (हनुमान जी के अलग-अलग नामों का अर्थ): आज 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हनुमान जी को बजरंगबली, अंजनिपुत्र, हनु, पवनपुत्र समेत कई नामों से जाना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कमलेश कमल जी ने हनुमान जी के विविध नामों के अर्थ और महत्व के बारे में बताया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Image

Hanuman Ji Ke Naam Ka Arth Aur Mahatva

Hanuman Ji Ke Naam Ka Arth And Mahatva (हनुमान जी के अलग-अलग नामों के अर्थ): व्याकरणिक दृष्टि से देखें, तो 'हनुमत्' से 'हनुमान्' शब्द की निर्मिति है। जैसे 'धीमत्' से 'धीमान्'(बुद्धिमान्), 'विद्वत्' से 'विद्वान्'; उसी तरह 'हनुमत्' से 'हनुमान्'। अब इस ‘हनुमान्’ शब्द को देखें, तो ‘हनु' और 'मान्' दो शब्द मिलते हैं। चूंकि कोई दो वर्ण नहीं मिल रहे हैं और न ही कोई विकार उत्पन्न हो रहा है, इसलिए 'हनुमान्' में कोई संधि नहीं है। हां, दो शब्द मिल रहे हैं, अतः यहां समास हो सकता है।

‘हनु’ शब्द के दो अर्थ हैं:

1.हनन करना

2.जबड़ा अथवा ठुड्डी

इस तरह 'हनुमान्' शब्द के भी दो अर्थ हुएः

1.जिसने हनन कर लिया अपने मान अथवा घमंड का = 'बहुव्रीहि-समास'।

2.'हनु' अर्थात् जबड़ा है जिसका मान = 'कर्मधारय-समास'।

समास-विग्रह का नियम है कि जहां बहुव्रीहि और कर्मधारय दोनों समास हों, वहां 'बहुव्रीहि' को वरीयता दी जाती है। वैसे भी, पहला अधिक तर्कसंगत है। ऐसे भी अतुलित बल के धाम (निवास स्थान), ज्ञानियों के नामों में सबसे आगे गिने जाने वाले और सकल (सभी) गुणों के निधान (अमानत, treasury, treasure trove), वानरों के प्रमुख, पवनपुत्र ‘हनुमान्’ के लिए बहुव्रीहि समास ही समीचीन है।

बजरंबली नाम का अर्थ

'बजरंगबली' विशेषण भी रोचक है। यह 'बजरंग' और 'बली' से बना दिखता है, पर 'बजरंग' मूलतः 'वज्रांग' है। मान्यता है कि 'अंजनिपुत्र' को ऋषि-मुनियों का आशीष मिला और उनका शरीर वज्र की भाँति कठोर हो गया। वज्र-सदृश शक्तिशाली अंग होने से वे 'वज्रांग' हुए और 'बली' अथवा शक्तिशाली होने के कारण 'वज्रांगबली' हो गए। लोक की भाषा में, यह 'वज्रांगबली' ही 'बजरंगबली' के रूप में लोकप्रिय हो गया। साथ ही, 'मरुत' के समान वेगवान् अथवा वायु देवता के पुत्र होने के कारण वे 'मारुति', पवनसुत, मरुतसुत इत्यादि भी कहलाए।

- ये लेख कमलेश कमल जी द्वारा लिखित है जो प्रख्यात भाषा-विज्ञानी एवं बेस्टसेलर लेखक हैं।

(डिस्क्लेमर- इस लेख में दिए गए विचार लेखक के निजी हैं और टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article