अध्यात्म

Guru Ast 2023: गुरु अस्त अवस्था में भी इन राशियों की चमकाएंगे किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 04:57 PM IST

Guru Ast 2023: पंचांग अनुसार गुरु 1 अप्रैल 2023 से अस्त चल रहे हैं और 3 मई 2023 तक ये इसी अवस्था में रहेंगे। इसी बीच 22 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) वाले दिन ये मेष राशि में गोचर शुरू कर देंगे।

Image

गुरु का अस्त होना 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरु 1 अप्रैल 2023 से अस्त चल रहे हैं
  • अस्त अवस्था में ही 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे
  • ये समय 5 राशियों के लिए शुभ साबित होगा

Guru Ast 2023: 1 अप्रैल से गुरु अस्त अवस्था में चल रहे हैं और 1 मई तक इसी स्थिति में रहेंगे। इस बीच 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु के अस्त होने पर शुभ कार्य टाल जाते हैं, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य के लिए गुरु को आवश्यक माना जाता है। भाग्य, संतान, विवाह, धन आदि के स्वामी बृहस्पति कुछ राशियों के लिए शुभ रहेंगे तो कुछ राशियों की जीवन में उतार-चढ़ाव लाने का काम करेंगे। पंडित सुजीत जी महाराज से जानें गुरु के अस्त होने की अवधि किन राशियों के लिए शुभ साबित होगी।

कर्क राशि पर बृहस्पति का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि में नवम भाव में रहेगा। इस अवधि में आपको पिता की ओर से अच्छा निजी लाभ मिलेगा और रिश्ते भी मजबूत होंगे। दोस्त आपको कई समस्याओं से निजात दिलाएंगे, लेकिन फिर भी आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि पर बृहस्पति का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि में आठवें भाव में स्थित है। इस अवधि में अचानक आई मुश्किलें कम होंगी और व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता देखकर मन प्रसन्न रहेगा। इस अवधि में परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप अपने भाइयों के साथ कहीं निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। यदि पार्टनर के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा और रिश्ता मजबूत होगा। इस बीच आपको परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि पर गुरु का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि से सप्तम भाव में स्थित है। इस दौरान पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि किसी से आपकी कहासुनी हुई है तो वह समाप्त होगी। कन्या राशि के जातकों को प्रमोशन और आय में वृद्धि की संभावना है। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी।

तुला राशि पर गुरु का प्रभाव

बृहस्पति आपकी राशि से छठे भाव में स्थित है। इस अवधि में धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी सामने से अच्छे संबंध आ सकते हैं। व्यवसाय में अच्छी प्रगति से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और करियर में प्रगति होगी।

मीन राशि पर गुरु का प्रभाव

गुरु आपकी राशि के लग्न यानी पहले भाव में रहेगा। इस दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और डॉक्टर से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article