अध्यात्म

Gau Mata Ki Aarti: गौ माता की आरती...,आरती श्री गैय्या मैंय्या की

Gau Mata Ki Aarti: आज यानि 9 नवंबर 2023 को गोवत्स द्वादशी (govatsa dwadashi 2023) मनाई जा रही है। इस दिन शुभ मुहूर्त में गाय माता की पूजा की जाती है। ऐसे में आज की पूजा के समय गौ माता की आरती जरूर करें।

Image

Gau Mata Ki Aarti

Gau Mata Ki Aarti: हिंदू धर्म में गौ माता को बेहद पूजनीय माना जाता है। इसलिए कई शुभ अवसरों पर गौ माता की विधि विधान पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। गोवत्स द्वादशी का दिन गाय माता की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। इस बार गोवत्स द्वादशी (govatsa dwadashi 2023) यानि वाघ बारस 9 नवंबर को है। ऐसे में इस दिन शाम के समय गाय माता की विधि विधान पूजा करने के बाद उनकी आरती जरूर करें। यहां देखें गौ माता की आरती के लिरिक्स।

Gau Mata Ki Aarti (गाय माता की आरती)

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्‍व धैय्या की ॥

अर्थकाम सद्धर्म प्रदायिनि,

अविचल अमल मुक्तिपददायिनि ।

सुर मानव सौभाग्य विधायिनि,

प्यारी पूज्य नंद छैय्या की ॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्‍व धैय्या की ॥

अख़िल विश्‍व प्रतिपालिनी माता,

मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता ।

रोग शोक संकट परित्राता,

भवसागर हित दृढ़ नैय्या की ॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्‍व धैय्या की ॥

आयु ओज आरोग्य विकाशिनि,

दुख दैन्य दारिद्रय विनाशिनि ।

सुष्मा सौख्य समृद्धि प्रकाशिनि,

विमल विवेक बुद्धि दैय्या की ॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्‍व धैय्या की ॥

सेवक जो चाहे दुखदाई,

सम पय सुधा पियावति माई ।

शत्रु मित्र सबको दुखदायी,

स्नेह स्वभाव विश्‍व जैय्या की ॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्‍व धैय्या की ॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्‍व धैय्या की ॥

गौ माता की आरती हिंदी में (Gau Mata Ki Aarti)

ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता।

जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता॥

सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले।

जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले॥

आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई।

शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई॥

सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो।

अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो॥

ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता।

जग की पालनहारी, कामधेनु माता॥

संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गाई।

गौ शाला की सेवा, संतन मन भाई॥

गौ मां की रक्षा हित, हरी अवतार लियो।

गौ पालक गौपाला, शुभ संदेश दियो॥

श्री गौमाता की आरती, जो कोई सुत गावे।

पदम् कहत वे तरणी, भव से तर जावे॥

ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता॥

गौ माता की आरती के लाभ

मान्यताओं अनुसार गौ माता की आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article