अध्यात्म

गरुड़ पुराण: तेल में तलने से लेकर आग में जलाने तक, जानें किस महापाप के लिए मिलती है कैसी सजा

सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति मरने के बाद या तो स्वर्ग जाता है या फिर नरक। कहते हैं नरक में व्यक्ति को उसके पापों की सजा मिलती है। गरुड़ पुराण में नरक में मिलने वाली सजा के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Image

Garud Puran: जानिए मरने के बाद किस बुरे कर्म के लिए मिलती है कैसी सजा।

Garud Puran: कहते हैं मरने के बाद व्यक्ति या तो स्वर्ग जाता है या फिर नरक। किसी क्या मिलेगा ये उस व्यक्ति के कर्मों पर निर्भर करता है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद की गतिविधियों को बताया गया है। जैसे मरने के बाद आत्मा कहां जाती है उसके साथ क्या-क्या होता है। उसे किस कर्म के लिए कैसा फल मिलता है। यहां आप जानेंगे मरने के बाद व्यक्ति को उसके किस काम के लिए कैसी सजा मिलती है।

गरुड़ पुराण अनुसार जो लोग दूसरों के पैसे लूटते हैं, उन्हें यमदूत नरक में रस्सी से बांध कर मारते हैं। अगर वो बेहोश हो जाते हैं तो उन्हें फिर होश में लाकर पीटा जाता है। जो दूसरों की दौलत पर ऐश करते हैं और उनकी खुशियां छीन लेते हैं। उन लोगों को सांपों से भरे हुए एक कुएं में धकेल दिया जाता है। जिसमें वो तड़पते रहते हैं। जो लोग स्वार्थ के लिए जीवों को मारते हैं। ऐसे पापियों को गरम तेल में तला जाता है।

जो लोग अपने बड़े-बुज़ुर्गों का सम्मान नहीं करते उन पापियों को आग में डुबाया जाता है और जब तक उनकी खाल नहीं निकल जाती तब तक उन्हें नहीं छोड़ा जाता। जो लोग अपने काम को सही से नहीं करते और लापरवाही करते हैं ऐसे लोगों के शरीर को नुकीले धार वाले चाकू से गोद दिया जाता है। जो लोग बुरे स्वभाव के होते हैं और जिन्हें दूसरों को सताने में मजा आता है उन पापियों को ऐसे कुएं में डाल दिया जाता है जिसमें एक से एक खतरनाक जानवर और सांप होते हैं।

जो लोग सोने या अन्य किसी धातु को चुराते हैं, उन्हें आग में जिन्दा जला दिया जाता है। जो दूसरों को बस स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं उन्हें नर्क में कीड़े और सरीसृप ज़िन्दा ही खा जाते हैं। ऐसे लोग जो अपने जीवनसाथी के अलावा किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं उनके अंगों में जलता हुआ गर्म लोहा डाल दिया जाता है।

जिन मर्दों ने महिलाओं के साथ सम्भोग किया हो और उन्हें फिर छोड़ दिया हो, उन्हें मल-मूत्र से भरे इस कुएं में डाल दिया जाता है। जिन लोगों ने झूठी कसम खाई हो या झूठी गवाही दी हो। उन लोगों के शरीर में आग लगाकर उन्हें ऊंचाई से फेंक दिया जाता है। जिन लोगों ने जानवरों की बलि दी हो और उनका मांस खाया हो उन्हें ऐसे नर्क में डाला जाता है। जहां वो सारे जीव उपस्थित होते हैं जिन्हें उन्होंने खाया होता है और वो जीव उनको चीर कर खा जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article