अध्यात्म

Ganesh Chaturthi Bhog List: गणेश जी के 7 प्रिय भोग, गणेश चतुर्थी में चढ़ाने से खुश होते हैं बप्पा

Ganesh Chaturthi Bhog List: भगवान गणेश जी को भोग अर्पण करना उनके पूजन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। वो मिठास, सरलता, और प्राकृतिक तत्वों से बने भोग को बहुत प्रिय मानते हैं। यहां गणपति बप्पा के 7 प्रिय भोग दिए गए हैं, जो खासतौर से गणेश चतुर्थी पर ही बप्पा को अर्पित किए जाते हैं।

Image

गणेश जी के 7 प्रिय भोग (pic credit: canva)

Ganesh Chaturthi Bhog List: दस दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी की पूजा बेहद खास होती है। इन 10 दिनों में बप्पा के प्रिय भोग उन्हें अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, भगवान गणपति को भोग में उनकी पसंद की चीजें अर्पित करने से आपके पूरे परिवार पर उनकी कृपा की बरसात होती है।

मोदक

गणेश जी को मोदक का भोग सबसे प्रिय माना जाता है। पुराणों के अनुसार बप्पा अपनी मां के हाथ के बने हुए मोदक पलभर में ही खाकर खत्म कर देते थे। इसलिए आप बप्पा को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

लड्डू

मोदक के अलावा बप्पा को लड्डू का भोग भी लगाया जाता है। आप चाहें तो बेसन या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं, इससे भी बप्पा प्रसन्न होते हैं।

श्रीखंड

गणपति जी की पूजा में श्रीखंड सबसे प्रिय भोग माना गया है। केसर को दही और चीनी के साथ कई तरह के मेवे के साथ मिला कर बनाया जाता है। आप चाहें तो श्रीखंड के अलावा पंचामृत या पंजरी का भी पांचवें दिन भोग लगा सकते हैं।

नारियल

धार्मिक मान्यता के अनुसार नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है और इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। इसलिए आप भगवान गणेश को नारियल जरूर अर्पित करें।

पूरन पोली

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी वाले दिन बप्पा को भोग में पूरन पोली जरुर अर्पित की जाती है। गणेश उत्सव के 10 दिनों में आप पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं।

केला

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ में केले का भोग सभी देवी देवताओं को लगता है। भगवान श्री गणेश जी को केला भी काफी पसंद है, मान्यता है इससे वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीष देते हैं।

घी और गुड़

गणपति जी को शुद्ध घी में पका हुआ गुड़ का भोग बहुत भाता है। इसलिए आप नौवें दिन गणपति जी को ये भोग लगा सकते हैं। आप चाहे तो इस गुड़ में छुआरे, नारियल भी मिला सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article