अध्यात्म

गणेश चतुर्थी व्रत कथा, पौराणिक कहानी से जानें गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है, गणेश जी की जन्म कथा, गणेश चतुर्थी का महत्व

Ganesh Chaturthi vrat katha (गणेश चतुर्थी की कहानी) गणेश जी की जन्म कथा: गणेश चतुर्थी को गणेश जी के जन्म दिवस के तौर पर मनाते हैं। मान्यता है कि आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। यहां गणेश चतुर्थी व्रत की कहानी से जानें कि कैसे गणेश जी का जन्म हुआ था और किस तरह शिव जी ने पर हाथी का सिर लगाकर उनको गणपति बनाया।

Image

गणेश चतुर्थी व्रत कथा (Pic: Canva)

Ganesh Chaturthi vrat katha (गणेश चतुर्थी की कहानी) गणेश जी की जन्म कथा: गणेश भगवान प्रथम पूज्य हैं। उनको गणपति कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है। दरअसल इसकी कहानी उनके जन्म से जुड़ी है जिस पर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। उनका जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इसी दिन ही गणेश चतुर्थी होती है। यहां पढ़ें गणेश चतुर्थी व्रत कथा और जानें गणेश जी के जन्म की कहानी।

Ganesh Chaturthi vrat katha, Kahani hindi mein

एक बार मां पार्वती ने स्नान के समय अपने शरीर के उबटन से एक बालक की मूर्ति बनाई और उसको जीवंत कर दिया। उन्होंने उसे द्वार पर बैठाकर कहा कि जब तक मैं आज्ञा ना दूं, किसी को भीतर मत आने देना।

इसी बीच भगवान शिव वहां पहुंचे और अंदर जाना चाहा, परंतु उस बालक ने उनको रोक दिया। इससे क्रोधित होकर शिवजी ने उसका सिर काट दिया। पार्वतीजी यह देखकर बहुत दुखी हुईं। मां की व्यथा को समझते हुए शिवजी ने गणों को उत्तर दिशा में पहले जीव का सिर लेकर आने का आदेश दिया। उन्हें वहां हाथी का बच्चा मिला। उसी का सिर लाकर बालक के धड़ पर लगाया गया और वह पुनर्जीवित हो गया।

भगवान शिव ने घोषणा की कि यह बालक सभी गणों का अधिपति होगा और सबसे पहले पूजे जाएंगे। तभी से वह गणपति और विघ्नहर्ता कहलाए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article