अध्यात्म

बिना पंडित जी, घर पर गणपति स्थापना कैसे करें? जानें पूजा विधि और मूर्ति स्थापना के नियम

Ganesh Chaturthi 2025 (गणेश चतुर्थी की पूजा घर पर कैसे करें): आज गणेश चतुर्थी पर हर घर में बप्पा का स्वागत हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर गणपति जी को लेकर आ रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप बिना पुरोहित के भी गणेश चतुर्थी की पूजा कर सकते हैं।

Image

घर पर गणपति पूजा कैसे करें (pic credit: AI)

Ganesh Chaturthi 2025 (गणेश चतुर्थी की पूजा घर पर कैसे करें): गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना और पूजा करने का विशेष महत्व है। यदि किसी कारणवश आप पंडित जी को आमंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर पर स्वयं श्रद्धा और विधि से गणपति बप्पा की स्थापना कर सकते हैं। पूजा में सबसे ज़रूरी है शुद्ध मन, श्रद्धा, और भक्ति।

गणपति स्थापना की सामग्री (Ganesh Sthapana Puja Samagri)-

  • गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा
  • चौकी
  • लाल या पीला कपड़ा
  • कलश
  • आम के पत्ते
  • नारियल
  • रोली
  • अक्षत
  • दूर्वा (गणेश जी को प्रिय घास)
  • फूल
  • माला
  • दीपक
  • धूपबत्ती
  • फल
  • मिठाई
  • पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी, शक्कर)
  • पवित्र जल (गंगाजल यदि उपलब्ध हो तो)
  • आरती की थाली

बिना पंडित गणपति स्थापना की विधि (Ganesh Sthapana Puja Vidhi)-

घर में एक साफ और शांत स्थान चुनें। उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। वहां सफाई करके चौकी पर लाल/पीला कपड़ा बिछाएं। कलश में जल भरें, आम के पत्ते लगाएं और ऊपर नारियल रखें। ये कलश गणेश स्थापना से पहले मंगलसूचक होता है। गणेश जी की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें। ध्यान रखें कि प्रतिमा मिट्टी की हो और नेत्र खुली हुई हों। दाहिने हाथ में जल लेकर संकल्प लें कि आप श्रद्धा से पूजा कर रहे हैं। यदि प्रतिमा स्थिर है तो थोड़े से जल या गंगाजल से छिड़काव करें, फिर पंचामृत से स्नान करवाएं, फिर शुद्ध जल से। गणेश जी को वस्त्र (छोटा कपड़ा या चुनरी), फूल, माला आदि अर्पित करें। अब रोली, अक्षत, दूर्वा, फूल, मिठाई, फल आदि अर्पित करें। आप गणेश चालीसा, वक्रतुंड महाकाय, ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। दीपक और कपूर से आरती करें। जय गणेश देवा या सुखकर्ता दुःखहर्ता आरती गा सकते हैं। भक्तों में प्रसाद बांटें और परिवार के साथ भक्ति भाव से पूजा करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article