अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2023 Niyam : गणेश चतुर्थी के दिन करें इन नियमों का पालन, हर मनोकामना होगी पूरी

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। गणेश चतुर्थी के दिन घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। आइए जानते हैं बप्पा की मूर्ति स्थापना के नियम के बारे में। यहां देखें नियम।

Image

Ganesh Murti Niyam

Ganesh Chaturthi 2023 Date: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की स्थापना पूरे विधि- विधान से की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस त्योहार को भगवान गणेश जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन बप्पा की मूर्ति को घर पर स्थापित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान गणपति पूरे 10 दिन तक अपने भक्तों के घर पर रहते हैं और उनकी सारी मनोकामना की पूर्ति करते हैं। गणपति जी की स्थापना करने से पहले उनको स्थापित करने के कुछ नियम बताये गए हैं। आइए जानते हैं गणपति स्थापना का सही नियम क्या है।

गणेश स्थापना करने के नियम (Ganesh Chaturthi 2023 Niyam)

गणपति जी की पीठ मत दिखाएं। मुख्य दरवाजे के सामने व उसके ठीक पीछे उसी आकार की गणपति मूर्ति हो।

गणेश जी की 03 मूर्ति ना लाएं।

गणेश जी की खड़ी मूर्ति को घर में ना स्थापित करें।

गणेश जी का सूंड बाएं हो या दाहिने हो। यह बहुत विचारणीय प्रश्न है।किसी भी तरफ हो हर तरफ शुभ होता है।

पन्ना से बनी गणपति मूर्ति बहुत शुभ है।

गणेश जी को प्रतिदिन लड्ड़ू का भोग लगाएं।

गणेश जी को बुधवार को दूर्वा अर्पित करें।

पूजा घर में गणेश जी का कैलेंडर मत हो।

गणपति मूर्ति यदि प्राण प्रतिष्ठित है तो नित्य पूजा व भोग आवश्यक है।

गणेश जी की प्रतिमा के सामने बैठकर भागवत का पाठ करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।

कलयुग केवल नाम अधारा।भगवान गणेश जी के नाम का जप करें।उससे हर कार्य सम्पन्न हो जाएगा।

गणपति मूर्ति के सम्मुख कभी भी पैर करके या उनसे ऊंचे आसन पर मत बैठें।

जो बालक पढ़ने में कमजोर हो।वह मेहनत से पढ़ाई भी करे साथ में घर के मंदिर में गणपति मूर्ति के सम्मुख प्रतिदन दूर्वा अर्पित करें।

इन नियमों से गणेश चतुर्थी के दिन पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन नियमों का पालना करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article