Aaj Punjab Mein Eid Ka Chand Kab Niklega: रमजान के पाक महीना का आज अंतिम दिन है। आज यानी 20 मार्च 2026 को देशभर में लोग चांद का इंतजार कर रहे हैं। चांद का दीदार होने पर ही कल ईद मनाई जाएगी। अगर आप पंजाब में रहते हैं और जानना चाहते हैं कि पंजाब के शहरों में ईद का चांद कब नजर आने वाला है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां पंजाब के अलग-अलग शहरों के चांद दिखने का समय बताया गया है। आप यहां से पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
पंजाब में 20 मार्च 2026 को चांद कब दिखेगा?
| शहरों का नाम | चांद दिखने का समय |
| चंडीगढ़ | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| अमृतसर | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| लुधियाना | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| जालंधर | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| पटियाला | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| बठिंडा | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| फतेहगढ़ | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| बरनाला | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| गुरदासपुर | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| होशियारपुर | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| मानसा | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| पठानकोट | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| मोहाली | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
| फरीदकोट | शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच |
ईद का चांद दिखने के बाद क्या किया जाता है?
चांद देखने के बाद अल्लाह का शुक्र अदा किया जाता है और दुआ पढ़ी जाती है, ताकि नया महीना बरकत वाला हो। लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक कहकर खुशी साझा करते हैं। ईद की नमाज़ से पहले गरीबों को फितरा देना जरूरी होता है, ताकि वे भी ईद की खुशी में शामिल हो सकें।
चांद देखने की दुआ-
अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल ईस्लामि वत तौफिकी लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह।
दुआ का तर्जुमा- "ए अल्लाह! हम पर इस चांद को अम्नो ईमान, सलामती और इस्लाम और उस चीज की तौफीक के साथ तुलु फरमा जो आप पसंद करते हैं और जिसमे आपकी रज़ा है (ए चांद) मेरा और तेरा रब अल्लाह है"
ईद का चांद देखने की दुआ अंग्रेजी में-
Allahumma ahlilhu `alainā bil-yumni wal-iman, was-salamati wal-Islam, rabbi wa rabbuk Allah
Meaning- O Allah, bring it over us with blessing and faith, and security and Islam. My Lord and your Lord is Allah
चांद देखने की दुआ का अर्थ-
इस दुआ का अर्थ है - या अल्लाह! इस चांद को हम पर अमन, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ उदित कर। ऐ चांद मेरा और तेरा रब एक ही है।
चांद की दुआ कैसे पढ़ी जाती है?
चांद को देखकर एक या तीन बार दुआ पढ़ सकते हैं।
हाथ उठाकर दुआ करना बेहतर माना जाता है, हालांकि बिना हाथ उठाए भी पढ़ी जा सकती है।
दुआ के बाद अपने लिए, अपने परिवार और पूरी उम्मत के लिए खैर और बरकत की दुआ करें।
इस वक्त गुनाहों से तौबा और अच्छे अमल की नीयत करना भी बहुत अफजल माना गया है।
