अध्यात्म

Dwitiya Shradh 2023: कल होगा द्वितीया श्राद्ध, जाने लें इसका शुभ मुहूर्त

Dwitiya Shradh 2023: पितृ पक्ष का आरंभ हो चुका है। कल यानि 30 सितंबर को द्वितीया श्राद्ध किया जाएगा। पित पक्ष के दौरान पितरों की सेवा की जाती है। इस समय में उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। आइए जानते हैं द्वितीया श्राद्ध के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Dwitiya Shradh 2023

Dwitiya Shradh 2023: द्वितीया श्राद्ध उन मृत परिवार के सदस्यों के सम्मान में किया जाता है जिनकी मृत्यु द्वितीया तिथि को हुई थी। इस दिन शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। द्वितीया श्राद्ध को दूज श्राद्ध भी कहा जाता है। कल यानि 30 सितंबर को द्वितीया श्राद्ध की तिथि है। इस समय में पितरों के लिए तर्पण किया जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष के दौरान, लोग अपने पूर्वजों का सम्मान करने के लिए तर्पण करते हैं और अपने ऋणों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करते हैं। तिथि के आधार पर भी पितरों की पूजा की जाती है। इस दिन तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए। कुछ लोग प्रतिदिन अपने पितरों को जल देते हैं। आइए जानते हैं द्वितीया श्राद्ध की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

द्वितीया श्राद्ध शुभ मुहूर्त

द्वितीया श्राद्ध शनिवार, सितम्बर 30, 2023 को

कुतुप मूहूर्त - 11:47 ए एम से 12:35 पी एम

अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स

रौहिण मूहूर्त - 12:35 पी एम से 01:23 पी एम

अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स

अपराह्न काल - 01:23 पी एम से 03:46 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 23 मिनट्स

द्वितीया तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 30, 2023 को 12:21 पी एम बजे

द्वितीया तिथि समाप्त - अक्टूबर 01, 2023 को 09:41 ए एम बजे

इस समय में श्राद्ध कर्म करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। इस दिन वो लोग श्राद्ध कर सकते हैं। जिनके पूर्वजो की मृत्यु द्वितीया तिथि को हुई है वो लोग इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article