अध्यात्म

Durga Mata Photo: मां की उपासना के लिए यहां देखें दुर्गा माता फोटो - हैपी नवरात्रि के लिए देखें माता रानी की फोटोज

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 22, 2023, 08:30 AM IST

Durga Mata Photo, Chaitra Navratri 2023 (मां दुर्गा की फोटो) : 22 मार्च से नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। अगले नौ दिनों में माता की भक्ति की धूम रहेगी। ऐसे में दुर्गा माता की इन फोटोज के साथ आप मां का जयकारा लगा सकते हैं। यहां मां दुर्गा के भक्तों के लिए पेश हैं मां के भव्य रूप की Photos व तस्वीरें, images, आदि जिनको आप डाउनलोड कर सकते हैं और पूजा के लिए भी इनके दर्शन कर सकते हैं। हैपी नवरात्रि के लिए माता रानी की ये फोटोज देखें।

Image

Durga Mata Photo: मां की उपासना के लिए यहां देखें दुर्गा माता फोटो - हैपी नवरात्रि के लिए देखें माता रानी की फोटोज

Durga Mata Photo, Chaitra Navratri 2023: मां दुर्गा को कई नामों से जाना जाता है और मां के नौ रूपों की पूजा नवरात्रि के दौरान होती है। 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि 2023 का प्रारंभ हो गया है। ऐसे में मां के भक्त पूरी श्रद्धा के साथ देवी दुर्गा और उनके अलग अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे। अगर आप भी मां की पूजा करते हैं, उनमें आस्था रखते हैं तो यहां हम आपे लिए मां दुर्गा की कई तस्वीरें, फोटो, इमेज लाए हैं। इनको आप अपने फोन, लैपटॉप, आदि में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां देखें Durga Mata Photos to Download. साथ ही देखें मां दुर्गा image hd और वॉलपेपर। आप Happy Navratri के लिए Mata Rani Pics भी देख सकते हैं।

Maa Durga Image, मां दुर्गा की तस्वीर

Maa Durga Photo

Maa Durga Photo

मां हर रूप में भक्तों का साथ देती हैं। मां का दर्शन मात्र ही भक्तों के कष्ट हर लेता है।

Maa Durga Image

Maa Durga Image

मां का रूप पापियों का नाश करने वाला माना जाता है।

Maa Durga Photos

Maa Durga Photos

शेर की सवारी करने की वजह से मां को शेरों वाली माता भी कहते हैं।

Mata Durga Wallpaper

Mata Durga Wallpaper

मां के अलग अलग रूप हर तरीके से भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।

Maa Durga

Maa Durga

नवरात्रि में मां की पूजा पूरे श्रद्धाभाव से की जाती है।

Maa Durga Image hd

Maa Durga Image hd

मां दुर्गा के नौ रूप कौन-कौन से हैं, जानें नाम

मां के नौ स्वरूप माने जाते हैं जिनको नवदुर्गा का नाम भी दिया गया है। ये हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता,

कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।

शैल पुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय के यहां माना जाता है। नवरात्रि की प्रथम तिथि को शैलपुत्री की पूजा की जाती है। वहीं मां का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी है जिनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की भावना जागृत होने की मान्यता है। नवरात्रि की तृतीया को मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। ये वीरता का वर देती हैं। मां का चौथा रूप मां कुष्मांडा का है जो आयु व यश का वरदान देती हैं। मां का पांचवां रूप हैं स्कंदमाता जो भक्त को मोक्ष के द्वार तक ले जाने वाली मानी जाती हैं। मां का छठा रूप है कात्यायनी जिनकी पूजा गोधूली बेला में होती है। मां के काली रात्रि रूप का पूजन नवरात्रि के सातवें दिन होता है। मां दुर्गा का आठवां रूप मां गौरी का है जो रूप व सुख दात्री हैं। नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article