अध्यात्म

केतु के नक्षत्र गोचर से इन तीन राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, रहें सावधान नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना गया है। 8 जुलाई को इस ग्रह ने हस्त नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। जिस वजह से कई राशियों के लोगों को ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Ketu Gochar 2024

Ketu Nakshatra Gochar 2024: 8 जुलाई 2024 को छाया ग्रह केतु ने हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण से दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। केतु का ये गोचर जहां कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस परिवर्तन से भयंकर नुकसान की संभावना है। ज्योतिष की मानें तो तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से तगड़ा झटका लग सकता है। चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर अशुभ साबित होगा। करियर में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। किसी दुर्घटना के प्रबल आसार हैं। ऐसे में सतर्क रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी केतु का नक्षत्र गोचर अशुभ दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। किसी खास से धोखा मिल सकता है। बनता हुआ काम बिगड़ने के भी आसार दिख रहे हैं। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। नया काम शुरू करने से बचें।

वृश्चिक राशि

केतु का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए भी अशुभ साबित होगा। नौकरी जाने का खतरा दिखाई दे रहा है। पैसा कमाने में बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। बेकार की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसमें आपका काफी पैसा खर्च होने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article