अंबानी परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली हैं बड़ी बहू श्लोका मेहता, 'सबसे धनवान' नक्षत्र में लिया है जन्म

Shloka Mehta Lucky For Ambani Family: अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता देश के जाने-माने हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। इसलिए उन्होंने शुरू से ही अमीरी देखी है। अगर श्लोका के ग्रह-नक्षत्रों पर नजर डालें तो ये 'सबसे धनवान' नक्षत्र में जन्मी हैं यही वजह है कि ये धन के मामले में बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं श्लोका मेहता का जन्म किस नक्षत्र में हुआ है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jul 13 2024, 16:01 IST
सबसे धनवान नक्षत्र में जन्मी हैं श्लोका मेहताImage Credit : Instagram01 / 10

सबसे धनवान नक्षत्र में जन्मी हैं श्लोका मेहता

11 जुलाई 1990 में जन्मी श्लोका मेहता का जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है। 27 नक्षत्रों में धनिष्ठा नक्षत्र 23वां नक्षत्र माना जाता है। जिसका अर्थ होता है 'सबसे धनवान'। इस नक्षत्र में जन्मे जातकों पर मंगल और शनि का विशेष प्रभाव रहता है। ज्योतिष अनुसार धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बेहद भाग्यशाली होने के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के भी धनी होते हैं। चलिए जानते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोगों के बारे में दिलचस्प बातें।

इस नक्षत्र में हुआ है जन्मImage Credit : Instagram02 / 10

इस नक्षत्र में हुआ है जन्म

धनिष्ठा नक्षत्र का अर्थ है 'सबसे धनवान'। यह नक्षत्र धन एवं वैभव को दर्शाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी संपन्न होते हैं।

पति के लिए हैं भाग्यशालीImage Credit : Instagram03 / 10

पति के लिए हैं भाग्यशाली

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां अपनी पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

मिलनसार होती हैं इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियांImage Credit : Instagram04 / 10

मिलनसार होती हैं इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां बेहद मिलनसार स्वभाव की होती हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

होते हैं कई गुणImage Credit : Instagram05 / 10

होते हैं कई गुण

धनिष्ठा में जन्म लेने वाली लड़कियां बुद्धिमान, परोपकारी, साहसी और ऊर्जावान होती हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होती हैं।

​सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्साImage Credit : Instagram06 / 10

​सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्सा

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, इसकी वजह से इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है।

​शांतिपूर्ण ढंग से जीने की इच्छा रखते हैंImage Credit : Instagram07 / 10

​शांतिपूर्ण ढंग से जीने की इच्छा रखते हैं

इस नक्षत्र में जन्मे लोग हमेशा शांतिपूर्ण ढंग से जीने की इच्छा रखते हैं। इनको किसी न किसी काम में व्यस्त रहना काफी पसंद आता है।

हंसमुख स्वभाव के होते हैंImage Credit : Instagram08 / 10

हंसमुख स्वभाव के होते हैं

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी तरह की परेशानियों से घबराते नहीं हैं बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं।

स्वाभिमानी होते हैंImage Credit : Instagram09 / 10

स्वाभिमानी होते हैं

ये काफी स्वाभिमानी होती हैं। इसलिए ये मान-सम्मान को अपने जीवन में सबसे अधिक महत्व देते हैं।

ससुराल वालों के लिए होते हैं लकीImage Credit : Instagram10 / 10

ससुराल वालों के लिए होते हैं लकी

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली होते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!