अध्यात्म

सोलमेट और ट्विन फ्लेम में क्या है अंतर, जानिए कौन है आपका परफेक्ट पार्टनर?

Difference Between Twin Flame And Soulmate: आप जब किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जिससे मिलना आपको नया न लगे। ऐसा लगे कि वर्षों से जान-पहचान हो तो समझ लें कि उसका आपकी आत्मा से कुछ गहरा नाता है। ऐसे में हमें लगता है कि वो व्यक्ति ही हमारा सोलमेट या ट्विन फ्लेम हैं, लेकिन आपको यह जानने की जरूरत है कि सोलमेट और ट्विन फ्लेम दोनों ही अलग-अलग होते हैं। जी हां सोलमेट कई हो सकते हैं, लेकिन ट्विन फ्लेम एक ही होगा। जो आपकी आत्मा की ग्रोथ के लिए आपकी लाइफ में आएगा। आइए जानते हैं कि दोनों में अंतर क्या है और कैसे पहचानें कि कोई व्यक्ति आपका सोलमेट है या फिर ट्विन फ्लेम है।

Image

सोलमेट और ट्विन फ्लेम में क्या है अंतर

Difference Between Twin Flame And Soulmate:आज के दौर में प्यार में दो चीजों का जिक्र आपने बहुत ज्यादा सुना होगा। इसमें पहला है सोलमेट और दूसरा ट्विन फ्लेम है। अधिकतर लोग इन दोनों को एक ही मानकर चलते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल ही अलग होते हैं। आजकल देखने में आता है कि कुछ सोशल मीडिया साइट्स पर सोलमेट और ट्विन फ्लेम को एक ही समझ लिया जाता है, लेकिन असल में ये दो अलग दुनिया हैं। एक आपको गले लगाकर सुला देता है, दूसरा आग लगाकर राख कर देता है और फिर नई जिंदगी देता है।

कौन होता है सोलमेट?

आपका सोलमेट वो इंसान है जो आपकी आत्मा का पुराना साथी है। जैसे आपकी सोल का बचपन का दोस्त आदि। जिंदगी में कई सोलमेट आ सकते हैं। इसमें दोस्त, लवर, मां-बाप, भाई-बहन हो सकते हैं। इनसे पहली मुलाकात में ही लगता है कि इनसे हमारा पुराना रिश्ता है। यह रिश्ता शांत, आसान और सपोर्टिव रहता है। लड़ाई कम होती है, प्यार ज्यादा होता है। इस रिश्ते का मुख्य उद्देश्य साथ जीना, साथ बढ़ना और खुशी बांटना होता है। जैसे वो बेस्ट फ्रेंड जिससे 5 साल बाद बात हो जाए तो वही पुराना वाला प्यार सामने आ जाता है या वो पार्टनर जिसके साथ शादी करके जिंदगी हंसी-खुशी चलती है। आपकी सोलमेट आपका घर है, जहां आप बिना मेकअप के भी सुंदर लगते हैं।

कौन होता है ट्विन फ्लेम?

आपका ट्विन फ्लेम वो इंसान है जो आपकी सोल का दूसरा आधा हिस्सा है। जैसे आपकी आत्मा को दो टुकड़ों में काट दिया हो। जिंदगी में सिर्फ एक ही ट्विन फ्लेम होता है। जिससे पहली मुलाकात में लगता है कि ये तो मैं खुद हूं। इससे डर भी लगता है, खिंचाव भी होता है। रिश्ता तूफानी, जुनूनी और दर्द भरा रहता है। प्यार भी, ब्रेकअप भी, फिर वापसी भी होती है। इस रिश्ते का उद्देश्य आपके अंदर के घाव भरना और आपको बेहतर बनाना होता है। जैसे वो इंसान जिसके प्यार में आप रोते भी हो, सीखते भी हो। ब्रेकअप के बाद भी सपनों में आता है। आपकी ट्विन फ्लेम आपका आईना है, जो आपके सारे दाग दिखा देता है।

सोलमेट और ट्विन फ्लेम में होते हैं ये अंतर

आपके सोलमेट कई हो सकते हैं, जबकि ट्विन फ्लेम सिर्फ एक होता है। सोलमेट में पहली फीलिंग घर जैसी शांति की होती है, ट्विन फ्लेम में आपकी लाइफ का आईना लगता है। सोलमेट का रिश्ता आसान और लंबा चलता है, ट्विन फ्लेम का मुश्किल और आता-जाता रहता है। सोलमेट का उद्देश्य खुशी देना है, ट्विन फ्लेम आपकी सोल को जगाता है। सोलमेट में लड़ाई कम होती हैं और सुलझ जाती हैं। वहीं, ट्विन फ्लेम में बहुत लड़ाई और सबक होता है। सोलमेट में ब्रेकअप हो सकता है और फिर भी आप खुश रहते हो। ट्विन फ्लेम में ऐसा होना मुश्किल होता है और इसके बाद भी आप उससे अलग नहीं हो पाते हैं। सोलमेट में शादी हो सकती है और खुशहाल जीवन जिया जा सकता है। ट्विन फ्लेम में शादी जरूरी नहीं और यह आते ही आपको सबक सिखाने के लिए है। अंत में सोलमेट साथ जिंदगी भर चलता है, ट्विन फ्लेम सोल यूनियन या जिंदगी भर का सबक देता है।

कैसे पता करें कौन है आपका परफेक्ट पार्टनर?

आपका सोलमेट के संकेत ये है कि उसके साथ खुद को अच्छा लगता है। बातें बिना डरे कर सकते हो। रिश्ता आसान है, मेहनत कम लगती है। वो आपको वैसा ही प्यार करता है जैसे आप हो। उसके बिना भी आप खुश रह सकते हो।

आपका ट्विन फ्लेम का संकेत ये हैं कि उसके साथ आप खुद को फिल्टर के बिना दिखते हैं। आपकि सारे राज खुल जाते हैं। प्यार में दर्द भी बहुत है। ब्रेकअप के बाद भी सपनों में आता है। वो आपके सबसे बड़े डर को सामने लाता है। रिश्ता आता-जाता रहता है।

अगर आप शांति चाहते हो तो सोलमेट आपका परफेक्ट पार्टनर है। अगर आप ग्रोथ चाहते हो तो ट्विन फ्लेम आपका परफेक्ट गुरु है। दोनों खास हैं। सोलमेट के साथ जीवन जी सकते हैं और ट्विन फ्लेम से सीख सकते हैं।

मत करें ये गलती

अपने सोलमेट को ट्विन फ्लेम मत समझें वरना शांत रिश्ते में तूफान आ सकता है। अपनी ट्विन फ्लेम को सोलमेट मत समझें वरना दर्द में डूब जाएंगे। ट्विन फ्लेम का रिश्ता हीलिंग के लिए है, लेकिन शादी के लिए नहीं बना है। कई लोग ट्विन फ्लेम से ब्रेकअप करके सोलमेट से शादी करते हैं और बहुत खुश रहते हैं।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article