Dhanteras 2023 Par Kya Khardina Chahiye: धनतेरस का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ये त्योहार मुख्य रूप से खरीदारी के लिए जाना जाता है। इस दिन लोग विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू इत्यादि चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन इनके अलावा भी धनतेरस पर कुछ अन्य चीजें खरीदना भी शुभ फलदायी माना जाता है। जानिए धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए।
What To Buy On Dhanteras 2023 (धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए)
Dhanteras Shopping: पारद श्री यंत्र
जीवन में धन, वैभव और समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन पारद श्री यंत्र को अवश्य ख़रीदना चाहिए। इसे खरीदकर किसी पंडित की मदद से घर में स्थापित करवाना चाहिए। इस यंत्र से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति
धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी हुई लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति अवश्य ख़रीदें। दरअसल अष्टधातु से निर्मित मूर्ति को हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया गया है। इस मूर्ति के प्रभाव से सकारात्मकता में वृद्धि होती है। अष्टधातु से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है।
सोने या चांदी के सिक्के
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के जरूर खरीदें और इन सिक्कों की दिवाली के दिन पूजा करें। मान्यता इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
चांदी के बर्तन
सिक्कों के अलावा आप धनतेरस पर चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।
झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
धनिये के बीज
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए धनिये के बीज जरूर खरीदने चाहिए। खरीदे गई बीजों को दीवाली पर माता लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही कुछ बीजों को बो दें। जबकि कुछ बीजों को घर की तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
