अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi 2023: कब है देवउठनी एकादशी,जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2023: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि बहुत विशेष मानी जाती है। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कब है देवउठनी एकादशी,पूजा विधि, शुभ मुहूर्त। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Dev Uthani Ekadashi 2023

Dev Uthani Ekadashi 2023: दिवाली के ग्यारहवें दिन पड़ने वाली देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन, सृष्टि के पालक भगवान विष्णु चार महीने के बाद विश्राम से जागते हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान जागते हैं। इस दिन के बाद से सभी मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की परंपरा है। इस दिन शुभ कार्य किये जाते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं देवउठनी पूजा शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।

Dev Uthani Ekadashi 2023 Shubh Muhurat(देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त)

देवउठनी एकादशी तिथि प्रारंभ 22 नवंबर को रात्रि 11:03 बजे से।

देवउठनी एकादशी का समापन- 23 नवंबर, रात 9 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

(Dev Uthani Ekadashi Puja Vidhi) देवउठनी एकादशी पूजा विधि

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह-सुबह अपने घर की सफाई करें, मंदिर की सफाई करें और फिर स्नान करें। इसकी पूजा करने के लिए चौकी पर भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करके पूरे विधि-विधान से पूजा करें। भगवान विष्णु को चंदन, हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं, घी का दीपक जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। प्रसाद में तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। पूजा के दौरान एक कथा पढ़ें और भोग लगाकर आरती करें। अगले दिन सात्विक भोजन से अपना व्रत खोलें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article