December 2025 Sankranti Name, Date and Time (दिसंबर 2025 में संक्रांति कब है): संक्रांति तिथि को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस प्रकार की संक्रांति को सूर्य-गोचर यानी Sun Transit भी कहते हैं। हर महीने एक संक्रांति तिथि आती है और जिस राशि में सूर्य देव प्रवेश करते हैं, उसी के आधार पर संक्रांति का नाम रखा जाता है। यहां देखें कि दिसंबर में कौन सी संक्रांति आती है, दिसंबर 2025 में संक्रांति कब है।
दिसंबर 2025 संक्रांति date
दिसंबर 2025 में धनु संक्रांति आएगी। दिसंबर 2025 में धनु संक्रांति की डेट 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को है। द्रिक पंचाग के अनुसार, इस दिन सूर्य का धनु राशि में प्रवेश (संक्रांति क्षण) सुबह 04:27 बजे का रहेगा। यानी 16 दिसंबर को उदय होने से पहले ही सूर्य देव 04:27 बजे पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
पंचांग अनुसार इस दिन का पुण्य काल का समय सुबह 07:09 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा।
दिसंबर में कौन सी संक्रांति आती है
दिसंबर में धनु संक्रांति आती है। यानी इस संक्रांति पर सूर्य देव राशिचक्र की नौवीं राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि को अंग्रेजी हॉरोस्कोप में Sagittarius कहा जाता है।
संक्रांति पर क्या करना चाहिए
हर संक्रांति की तिथि शुभ और पवित्र होती है। इस दिन पूजा-स्नान करके सूर्य देव की भक्ति करनी चाहिए। स्नान, ध्यान, सूर्य उपासना - इस दिन के आध्यात्मिक नियम बताए गए हैं। इसके अलावा दान-पुण्य, यज्ञ, यज्ञहवन आदि करना शुभ माना गया है। हिन्दू धर्म में कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में अधिक पुण्य देता है।
