अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन 8 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा नसीब, पढ़ें 9 फरवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 09 February 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अपने जन्म की तारीख से माध्यम से जान सकते हैं। इसके लिए आपको अंकफल की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

9 फरवरी 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 09 February 2026: आज तारीख 09-02-2026 है। आज की तारीख 09 है, जिसका संबंध अंक 9 (मंगल) से माना जाता है। अंक 9 जमीन, मकान, रियल स्टेट, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। यह अंक धर्म और आध्यात्म का भी प्रतीक है। पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 9 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 21) और 2 + 1 = 3 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 3 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है, जो साहस, उत्साह और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल गुरु और सूर्य का परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 9 के मित्र अंक 1, 2 और 3 माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य और मंगल मित्र हैं। भाग्यांक 3 और जन्मांक 1 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

उपाय: तिल व मूंग का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 3 और 9 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

गुरु और मंगल मित्र हैं। आज बैंकिंग, आईटी और मेडिसिन व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। बैंकिंग, मीडिया और एजुकेशन फील्ड में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय बेहतर होना चाहिए।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

व्यवसाय में जन्मांक 5 और 9 से लाभ मिलेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा।

उपाय: चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज मीडिया, फिल्म, मेडिसिन और टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है। हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। जॉब में भाग्यांक 3 का सहयोग मिलेगा।

उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब में नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। किसी विशेष दायित्व को पूरा करने का आनंद मिलेगा।

उपाय: गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज शनि, बुध और शुक्र का सहयोग लाभ देगा। मीडिया, फिल्म, आईटी और एडमिनिस्ट्रेटिव जॉब वालों को सफलता संभव है।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

मंगल, गुरु और सूर्य का सहयोग साहस बढ़ाएगा। जॉब में नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। व्यवसाय में नई डील से लाभ संभव है।

उपाय: मसूर और लाल रंग के कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article