Daily Horoscope 28 July 2026 : 28 जुलाई 2026, मंगलवार को चंद्रमा दिनभर धनु राशि में रहेंगे और शाम 7:50 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज आषाढ़ माह की चतुर्दशी तिथि है। सूर्य और गुरु कर्क राशि में युति बनाकर गोचर कर रहे हैं। शुक्र और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृषभ राशि में तथा बुध मिथुन राशि में स्थित हैं। गुरु की राशि में चंद्रमा का गोचर धर्म, ज्ञान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा।
आज मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी मानी गई है। सुंदरकांड का पाठ करें। श्री कनकधारा स्तोत्र का संपूर्ण पाठ धन और समृद्धि का कारक माना गया है। शिवलिंग का गंगाजल और सुगंधित इत्र से अभिषेक करें। गौशाला जाकर गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं तथा अन्न दान अवश्य करें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज गुरु और सूर्य आपके चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार से जुड़े कार्यों में सफलता दिलाएंगे। चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का सहयोग देगा, हालांकि शाम 7:50 बजे के बाद कुछ व्यावसायिक उलझनें धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। मीडिया, रियल एस्टेट और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 2, 3
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
मंगल आपकी राशि में ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं, लेकिन चंद्रमा अष्टम भाव में होने से मानसिक तनाव और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखना होगा। शुक्र चतुर्थ भाव में आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बिजनेस में व्यस्तता बनी रहेगी और कार्यों में धीरे-धीरे लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। रक्तचाप से जुड़े लोगों को खानपान में सावधानी रखनी चाहिए।
आज का उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं, श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी
शुभ अंक: 1, 3
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
बुध आपकी राशि में रहकर निर्णय क्षमता को मजबूत बना रहे हैं। चंद्रमा सप्तम भाव में व्यापारिक साझेदारी के लिए अनुकूल रहेगा। रुके हुए सरकारी कार्य किसी वरिष्ठ अधिकारी की सहायता से पूरे हो सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन मधुर रहेगा, हालांकि आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 4, 6
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज चंद्रमा आपके षष्टम भाव में रहेगा, इसलिए कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। गुरु और सूर्य आपकी राशि में रहकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। बिजनेस में अपेक्षित सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। यदि विवाह योग्य हैं तो परिवार से इस विषय पर चर्चा करने का अच्छा समय है। पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
शुभ अंक: 3, 7
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
चंद्रमा पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों को सफलता देगा। करियर में अचानक कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय का सदुपयोग करें और अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की संभावना है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। यदि किसी कर्ज से परेशान हैं तो शिव उपासना लाभदायक रहेगी।
आज का उपाय: शिव उपासना करें तथा तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 5, 8
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
गुरु और सूर्य लाभ भाव में रहकर आय के नए स्रोत खोल सकते हैं। चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पूर्व निर्धारित धार्मिक यात्रा सफल हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन साइनस के मरीज सावधानी रखें।
आज का उपाय: शिवलिंग पर चावल और तिल अर्पित करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
चंद्रमा तृतीय भाव में रहकर साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। गुरु दशम भाव में करियर को मजबूती देंगे। राजनीति, प्रशासन और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। किसी पुरानी संपत्ति से धन लाभ होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल तनाव कम करेंगे।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
मंगल सप्तम भाव में होने से क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। चंद्रमा द्वितीय भाव में धन लाभ के संकेत दे रहा है। करियर में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य की दिशा मजबूत होगी। विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। धार्मिक यात्रा मानसिक शांति देगी और बड़े भाई का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
आज का उपाय: मंगल और सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: हरा, पीला
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाएगा। गुरु और सूर्य अष्टम भाव में रहकर रुका हुआ धन दिला सकते हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट और पाचन संबंधी समस्या से सावधान रहें।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, सफेद
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
चंद्रमा दिनभर आपके द्वादश भाव में रहेगा और शाम के बाद आपकी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गुरु सप्तम भाव में रहकर बिजनेस और साझेदारी में लाभ देंगे। नौकरी में आपकी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ अंक: 2, 9
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
चंद्रमा लाभ भाव में रहकर आय और व्यवसाय में उन्नति के संकेत देगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि कार्यस्थल पर विवाद से बचें। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। प्रेम जीवन में धैर्य रखें और रिश्तों में संवाद बनाए रखें।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
गुरु और सूर्य पंचम भाव में रहकर शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता देंगे। चंद्रमा दशम भाव में होने से करियर और बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पेट और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा सात प्रकार के अन्न और फल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 1, 3
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
