Chhath Puja Prasad 2023: छठ पूजा पूर्वांचल का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें लोग श्रद्धापूर्वक छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रसाद का विशेष महत्व होता है। व्रती छठ पूजा के दौरान खास तरह के व्यंजन तैयार करते हैं जिनका छठी मैया और सूर्य देव को भोग लगाया जाता है। इस भोग को बनाते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना जाता है। जिसके तहत ही प्रसाद के लिए एक अलग चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। जानिए छठ पूजा के समय क्या-क्या प्रसाद बनता है।
Chhath Puja Prasad List 2023
ठेकुआ (Thekua)
ठेकुआ छठ पर्व का सबसे मुख्य प्रसाद होता है। ठेकुए को गुड़ और आटे से तैयार किया जाता है। छठ की पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है।
डाब नींबू (daab nimbu)
छठ पूजा का दूसरा सबसे मुख्य प्रसाद डाब नींबू है। डाब नींबू सामान्य नींबू से बड़ा होता है और इसका स्वाद खट्टा–मीठा होता है। इसका आकार इतना बड़ा होता है, जिस वजह से इसे पशु-पक्षी खा नहीं पाते हैं। इसलिए इसे शुद्धा माना जाता है।
केला (Banana)
कहते हैं केला छठी मईया को बहुत पसंद है। साथ ही केला को काफी शुद्ध फल भी माना जाता है। इसलिए छठी मैया को चढ़ाने के लिए कच्चा केला शुभ होता है। पूजा में कच्चे केले को घर लाकर पकाया जाता है जिससे फल झूठा न हो जाए।
गन्ना (Sugarcane)
छठ पूजा में गन्ने का काफी अहम योगदान होता है। गन्ने से पूजा वाले स्थान को सजाया भी जाता है। मान्यता है छठी मईया को गन्ना बहुत प्रिय है। साथ ही गन्ने पर कोई भी पशु-पक्षी नहीं बैठते इसलिए इसे बेहद शुद्ध माना जाता है।
नारियल (Coconut)
छठ पूजा में नारियल भी जरूर चढ़ाया जाता है। कहते हैं नारियल चढ़ाने से घर में लक्ष्मी आती है।
सुथनी (Suthni)
सुथनी मिट्टी से निकलती है, इसलिए इसे बेहद शुद्ध माना जाता है। सुथनी का इस्तेमाल भी छठ पूजा में होता है। सुथनी खाने में शकरकंदी की तरह होती है।
सुपारी (Supari)
हिंदू धर्म की हर पूजा-पाठ में सुपारी का जरूर इस्तेमाल किया जाता है। या यूंह कहें कि किसी भी पूजा का संकल्प बिना पान सुपारी के नहीं होता है। इसलिए छठ पूजा में भी सुपारी का जरूर प्रयोग किया जाता है।
सिंघाड़ा (Water Chestnut)
सिंघाड़ा सख्त होता है, इसलिए पशु-पक्षी इसे झूठा नहीं कर पाते हैं। साथ ही यह माता लक्ष्मी का प्रिय फल भी होता है। इसकी शुद्धता की वजह से इसका छठ पूजा में अधिक महत्व है।
