अध्यात्म

Chhath Puja Kharna Date 2023: किस दिन किया जाएगा छठ पूजा का खरना, यहां जानें सही डेट और महत्व

Chhath Puja Kharna Date 2023: जल्द ही छठ महापर्व की शुरुआत होने वाली है। यह पर्व पूरे 4 दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय- खाय से हो जाती है और इसका समापन छठ पारण के दिन किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल खरना किस तारीक को किया जाएगा। खरना डेट, महत्व के बारे में सबकुछ।

Image

Chatth Puja Kharna

Chhath Puja Kharna Date 2023: पंचांग के अनुसार हर साल छठ पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत नहाय- खाय से हो जाती है। छठ पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार मुख्य रूप से सूर्य देव को समर्पित है। छठ पूजा के दौरान चार दिनों तक सूर्य देव की पूजा की जाती है। छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा का व्रत मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल छठ पूजा का खरना किस दिन किया जाएगा।

छठ पूजा खरना डेट ( Chhath Kharna Date 2023)

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखा जाता है। सूर्यास्त के बाद शाम के समय गुड़ का खीर और रोटी बनाकर भोग लगाया जाता है। फिर उसे भोजन के रूप में ग्रहण किया जाता है। इस बार खरना 18 नवंबर को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन नये चूल्हे पर खाना बनाया जाता है।

खरना के दिन रखें इन बातों का ध्यान

खरना प्रसाद ऐसे स्थान पर बनाएं नये चूल्हे का इस्तेमाल करें।

प्रसाद बनाने के बाद व्रती को सबसे पहले उसे ग्रहण करना चाहिए ।

सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना प्रसाद का सेवन करना पाप माना जाता है।

जिस तरह पूजा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

इस दिन गरीब लोगों को भोजन या धन दान करने से विशेष होती है।

छठ पूजा खरना महत्व (Chhath Puja Kharna Importance)

छठ पर्व के दौरान कई विशेष नियम होते हैं। खरना के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और छठी माता का प्रसाद बनाती हैं। इस दिन गुड़ की खीर बनाने की परंपरा है। प्रसाद तैयार होने के बाद सबसे पहले इसे व्रती महिलाएं खाती हैं और फिर परिवार के सभी सदस्यों में वितरित किया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा की जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article